विज्ञापन
This Article is From Dec 16, 2017

जम्मू-कश्मीर में पूर्ण शांति होने तक आतंकियों के खिलाफ जारी रहेगा ‘ऑपरेशन ऑल आउट’

जम्मू-कश्मीर के डीजीपी एपी वैद ने कहा, वर्ष 2018 कम चुनौतीपूर्ण रहेगा क्योंकि कश्मीर घाटी में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं

जम्मू-कश्मीर में पूर्ण शांति होने तक आतंकियों के खिलाफ जारी रहेगा ‘ऑपरेशन ऑल आउट’
प्रतीकात्मक फोटो.
  • डीजीपी ने कहा- कश्मीर की जनता बहुत जल्द शांति महसूस करेगी
  • सफलता का श्रेय जवानों और सुरक्षा बलों के अधिकारियों को
  • श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए कटरा में सीसीटीवी कैमरे लगाने का प्रस्ताव
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में वर्ष 2018 कम चुनौतीपूर्ण रहेगा क्योंकि घाटी में हालात तेजी से सामान्य हो रहे हैं. जम्मू-कश्मीर के पुलिस महानिदेशक एपी वैद ने शनिवार को यह बात कही. उन्होंने कहा कि आंतकवादियों को खदेड़ने के लिए सुरक्षा बलों का अभियान ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ तब तक जारी रहेगा जब तक राज्य में पूरी तरह से शांति नहीं आ जाती.

वैद ने अभियान के तहत पिछले साल 200 से अधिक आंतकवादियों के मारे जाने से राज्य पर पड़ने वाले संभावित असर के बारे में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में उक्त बात कही. उन्होंने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा कि कश्मीर की जनता बहुत जल्द शांति महसूस करेगी. उन्होंने कहा, ‘‘इस सफलता का श्रेय जवानों और सुरक्षा बलों के अधिकारियों को जाता है जिन्होंने अभियान के दौरान कड़ी मेहनत की, खासतौर पर जिन्होंने अपना जीवन कुर्बान किया. ’’

VIDEO : बेटे से घर लौटने की गुजारिश


एक अन्य प्रश्न के जवाब में वैद ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि अगला वर्ष इस वर्ष की भांति चुनौतीपूर्ण होगा. अगला वर्ष बेहतर होगा.’’ कटरा शहर की निगरानी के लिए वहां सीसीटीवी कैमरे लगाने के प्रस्ताव पर उन्होंने कहा यह निर्णय बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है.
(इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Operation All Out
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com