विज्ञापन

500 रुपये की गैस फ्री, सिक्योरिटी फीस माफ, LPG छोड़ PNG कनेक्शन लेने वालों को धुरंधर ऑफर

LPG vs PNG Gas Connection: सरकार ने एलपीजी गैस सिलेंडर की सप्लाई बढ़ाने के साथ पीएनजी को बढ़ावा देने की रणनीति को धार दी है. जो घरेलू गैस उपभोक्ता पीएनजी वाले एरिया में है, उन्हें रसोई गैस सिलेंडर कनेक्शन वापस करने को कहा है.

500 रुपये की गैस फ्री, सिक्योरिटी फीस माफ, LPG छोड़ PNG कनेक्शन लेने वालों को धुरंधर ऑफर
LPG vs PNG Connection
नई दिल्ली:

एलपीजी रसोई गैस सिलेंडरों का बोझ कम करने के लिए सरकार ने पीएनजी कनेक्शन लेने वाले ग्राहकों को भारी छूट की पेशकश की है. पीएनजी कनेक्शन लेने वालों को 500 रुपये तक फ्री गैस और कंपनियां सिक्योरिटी फीस माफ करने का ऑफर भी दे रही हैं. साथ ही सरकार ने पाइपलाइन आपूर्ति वाले इलाकों में पीएनजी कनेक्शन लेने वालों को 3 महीने में स्विच करने को कहा है. ऐसा न करने पर उनका एलपीजी कनेक्शन बंद कर दिया जाएगा. सरकार की कोशिश है कि मिडिल ईस्ट से आई इस आपदा को अवसर में बदला जाएगा. खासकर जो लोग पीएनजी एरिया में आने वाले ग्राहकों को एलपीजी सिलेंडर छोड़ने पर सरकार का फोकस है. जिनके पास पीएनजी और एलपीजी दोनों कनेक्शन है, उन्हें तुरंत ही रसोई गैस सिलेंडर वाला कनेक्शन सरेंडर करने को कहा गया है. 

ये भी पढ़ें - बाइक को ₹200 और कार को ₹2000 तक का ही मिलेगा पेट्रोल-डीजल, तेल संकट की अफवाहों के बीच कोल्हापुर में सख्त नियम

तीन महीने में ले लें पीएनजी कनेक्शन

सरकार ने पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) को बढ़ावा देने के लिए कई कदम उठाए हैं. पेट्रोलियम मंत्रालय की मार्केटिंग और तेल रिफाइनरी मामलों की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने कहा कि गैस विपणन कंपनियां पीएनजी स्विच करने वाले ग्राहकों को 500 रुपये तक की फ्री गैस का ऑफर दे रही हैं. पीएनजी एरिया में रहने वाले एलपीजी उपभोक्ताओं को रजिस्टर्ड डाक से सूचना भेजी जाएगी कि वो तीन महीने के अंदर पीएनजी कनेक्शन ले लें. ऐसे आवेदन करने वालों को तीन दिन के अंदर कनेक्शन देने का आदेश कंपनियों को कहा गया है. अगर सोसायटी या किसी कॉलोनी में किसी तरह की एनओसी लेने की समस्या है तो वो भी तुरंत ही दूर करने को कहा गया है. 

ये भी पढ़ें - पेट्रोल-डीजल और LPG गैस सिलेंडर की टेंशन न लें, 3 दिन में PNG कनेक्शन मिलेगा, कमर्शियल का कोटा 50% बढ़ा

2.2 लाख ग्राहक ने पीएनजी स्विच की

दरअसल, एलपीजी पर भारत का आयात पीएनजी के मुकाबले ज्यादा है. इसलिएसरकार की कोशिश है कि लोग पीएनजी को अपनाएं. रसोई गैस सिलेंडर की बजाय पीएनजी में ट्रांसपोर्टेशन की लागत भी कम है. संकट के बाद ही करीब लगभग 2.2 लाख ग्राहक एलपीजी से पीएनजी पर स्विच कर चुके हैं. दिल्ली में पाइपलाइन की खुदाई के लिए सड़क मरम्मत शुल्क माफ किया गया है. अब पाइपलाइन 24 घंटे बिछाई जा सकती है.दिल्ली सरकार ने पीएनजी प्रोजेक्ट के लिए 24 घंटे काम करने की मंजूरी दी है. पीएनजी आवेदन प्रक्रिया को भी आसान बनाया गया है. 

एलपीजी से सस्ती पीएनजी

पेट्रोलियम मंत्रालय ने पाइपलाइन बिछाने, निर्माण कार्य और विस्तार से जुड़ा आदेश अधिसूचित किया है. पाइपलाइन के इन्फ्रास्ट्रक्चर में तेजी लाने के साथ आवेदन को आसान बनाना और एलपीजी से पीएनजी की ओर स्विच करने को बढ़ावा देना चाहती है. पीएनजी में मीटर के जरिये बिल आता है और एलपीजी के मुकाबले ये सस्ती भी पड़ती है. 
 

लेखक के बारे में
img
अमरीश कुमार त्रिवेदी
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
LPG Gas Cylinder Shortage, LPG Shortage, PNG Vs LPG, Middle East Crisis, PNG Connection
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com