विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2022

इस राज्य ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों को 50 से घटाकर दस दिन किया गया

ओडिशा (Odisha) सरकार ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों (Summer Vacation) को 50 दिन से घटाकर 10 दिन करने की शनिवार को घोषणा की. कोविड-19 (Covid-19) के कारण स्कूलों के बंद रहने से पढ़ाई को हुए नुकसान के मद्देनजर विद्यार्थियों के हित में यह फैसला लिया गया है.

इस राज्य ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों को 50 से घटाकर दस दिन किया गया
राज्य में 1 मई से 5 जून तक स्कूलों में शिक्षण का समय सुबह 6 बजे से 9 बजे तक होगा.
भुवनेश्वर:

ओडिशा (Odisha) सरकार ने स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों (Summer Vacation) को 50 दिन से घटाकर 10 दिन करने की शनिवार को घोषणा की. कोविड-19 (Covid-19) के कारण स्कूलों के बंद रहने से पढ़ाई को हुए नुकसान के मद्देनजर विद्यार्थियों के हित में यह फैसला लिया गया है. स्कूल और सर्व शिक्षा विभाग द्वारा जारी एक अधिसूचना में कहा गया कि '' ग्रीष्म अवकाश की अवधि को कम कर 6 जून से 16 जून, 2022 तक किया गया है.'' एक अधिकारी ने बताया कि स्कूलों में होने वाली 50 दिनों की गर्मी की छुट्टियां अब 10 दिनों की होंगी. साथ ही उन्होंने कहा कि गर्मी को ध्यान में रखते हुए 1 मई से 5 जून तक स्कूलों में शिक्षण का समय सुबह 6 बजे से 9 बजे तक होगा.

पिछले दो वर्षों से राज्यों में कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन के चलते स्कूल बंद रहे. बिना परीक्षा दिए ही विद्यार्थियों को अगली कक्षा में प्रोन्नति दे दी गई. हालांकि स्कूल ऑनलाइन कक्षाएं आयोजित कर रहे थे. वे भी बरबस मुश्किल से सभी विद्यार्थियों तक पहुंच पा रही थी. ग्रामीण स्कूली विद्यार्थी इसका लाभ नहीं उठा पाये थे. सूत्रों के मुताबिक इन कारकों को ध्यान में रखते हुए, सरकार ने उन विद्यार्थियों की मदद करने के लिए एक रणनीति तैयार की है, जो पिछले दो वर्ष पढ़ाई से चूक गए थे, ताकि वे पिछले पाठ्यक्रमों को पूरा कर सकें.

अधिसूचना में यह भी कहा गया है कि कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षा पदोन्नति 20 अप्रैल तक की जाएगी. कक्षा 1 से 9 में नया प्रवेश/पुन: प्रवेश 20 अप्रैल से 30 अप्रैल तक किया जा सकता है. माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, ओडिशा द्वारा शुरू की गई ''नई मूल्यांकन नीति'' के अनुसार, कक्षा 9 के विद्यार्थियों को योगात्मक मूल्यांकन- II (एसए-द्वितीय) परीक्षा में शामिल होना होगा.

अधिसूचना में कहा गया कि एसए-द्वितीय का संचालन और कक्षा 9 के विद्यार्थियों के लिए परिणाम की घोषणा और कक्षा 10 में पदोन्नति को 10 मई तक पूरा किया जाना चाहिए. यह भी कहा गया कि अगले आदेश तक सुबह की कक्षाएं जारी रहेंगी. साथ ही पात्र लाभार्थियों को पका हुआ मध्याह्न भोजन भी दिया जाएगा.

इसे भी देखें :दिल्ली में कोरोना केसों में वृद्धि के चलते DoE ने स्कूलों के लिए जारी की गाइडलाइंस, दिए यह निर्देश..

नवोदय विद्यालय के छात्रों को ‘सैमसंग स्मार्ट स्कूल' का तोहफा, 5000 छात्रों को मिलेगा लाभ

फुल एनर्जी के साथ स्कूल के बच्चों ने 'Naatu Naatu' पर किया धांसू डांस, लोग बोले-राम चरण-एनटीआर हैं फेल...Video Viral

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Odisha, Summer Vacations, Covid-19, Lockdown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com