Odisha Boat Capsized: ओडिशा के झारसुगुड़ा जिले में शुक्रवार को महानदी में नौका पलटने से उसमें सवार करीब 50 लोगों में से 7 की मौत हो गई. मरने वालों में तीन बच्चे भी शामिल है. जबकि 1 शख्स अभी भी लापता हैं. लापता व्यक्ति की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है. मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मृतकों के परिजनों के लिए चार-चार लाख रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा भी की है. पुलिस ने बताया कि हादसे के दौरान नौका में पड़ोसी राज्य छत्तीसगढ़ के खारसिया के रहने वाले करीब 50 लोग सवार थे जो ओडिशा के बारगढ़ जिले के पथरसेनी कुडा स्थित मंदिर से दर्शन कर लौट रहे थे.
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब नाव झारसुगुड़ा जिले के रेनगली पुलिस थाना अंतर्गत शारदा घाट पहुंचने वाली थी. उन्होंने बताया कि स्थानीय मछुआरों ने 35 लोगों को बचा लिया और उन्हें किनारे पर ले आए. लापता एक व्यक्ति की तलाश के लिए अभियान चलाया जा रहा है.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
ओडिशा आपदा रैपिड एक्शन फोर्स (Odisha Disaster Rapid Action Force) के अनुसार आज सुबह छह शव मिले हैं. जिसके साथ ही मरने वालों की कुल संख्या सात हो गई है और एक की तलाश की जा रही है.
वैध लाइसेंस के चल रही थी नाव
घटनास्थल पर पहुंचे बरगढ़ के सांसद और वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेश पुजारी ने आरोप लगाया, ‘‘नाव बिना वैध लाइसेंस के चल रही थी. इसे संबंधित अधिकारियों द्वारा फिटनेस प्रमाण पत्र नहीं दिया गया था और इस पर कोई जीवन रक्षक जैकेट आदि भी नहीं था.''
ये भी पढ़ें- बेटी की हत्या के बाद कर्नाटक कांग्रेस के नेता ने लगाया 'लव जिहाद' का आरोप, अब सरकार पर सवाल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं