विज्ञापन

क्या ओडिशा मेडिकल परीक्षा का पेपर हो गया लीक? वॉट्सएप पर वायरल क्वेश्चन पेपर से मचा हड़कंप

ओडिशा की मेडिकल पीजी प्रवेश परीक्षा का क्वेश्चन पेपर व्हाट्सएप ग्रुप पर कथित तौर पर शेयर करने का मामला सामने आया है. इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है. जानकारी के अनुसार एग्जाम के दौरान पेपर सोशल मीडिया पर शेयर किया गया है.

क्या ओडिशा मेडिकल परीक्षा का पेपर हो गया लीक? वॉट्सएप पर वायरल क्वेश्चन पेपर से मचा हड़कंप
मेडिकल पीजी परीक्षाओं के थ्योरी पेपर 21 जुलाई से शुरू हुए हैं.

नीट पेपर लीक का विवाद अभी थमा भी नहीं है, इस बीच ओडिशा की मेडिकल पीजी प्रवेश परीक्षा का क्वेश्चन पेपर सोशल मीडिया पर कथित तौर पर साझा किए जाने का मामला सामने आया है. इस मामले की जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 27 जुलाई को 2023-26 बैच के पीजी छात्रों के एक विषय का पेपर शेयर किया गया है. अधिकारियों ने कहा, 2023-26 बैच के एमएस/एमडी कोर्स के जनरल सर्जरी सब्जेक्ट के दूसरे क्वेश्चन पेपर की तस्वीरें कुछ पीजी छात्रों के व्हाट्सएप ग्रुप पर कथित तौर पर शेयर की गईं. यहां तक कि परीक्षा के दौरान कुछ मोबाइल नंबर से क्वेश्चन के आंसर भी बताए गए.

किस तरह चला लीक का पता?

यह मामला उस समय सामने आया जब भुवनेश्वर के एक निजी मेडिकल कॉलेज के एक छात्र के पास क्वेश्चन की फोटो आई. छात्र ने बिना देरी किए इसकी जानकारी अधिकारियों को दी. जांच में पता चला की उसे ये फोटो ब्रह्मपुर स्थित एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल के एक छात्र के बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप से मिली थीं.

एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के डीन-सह-प्राचार्य हरेकृष्ण दलई ने बताया कि 27 जुलाई की शाम घटना की जानकारी मिलने के बाद ओडिशा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (ओयूएचएस) के कुलपति मानस रंजन साहू ने उन सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रिंसिपल के साथ डिजिटल बैठक की. जिन जगहों पर पीजी मेडिकल परीक्षाएं आयोजित की जा रही हैं. उन्होंने आनेवाली परीक्षाओं के लिए सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी करने के निर्देश दिए है.

हालांकि दलई ने इस घटना को क्वेश्चन पेपर लीक नहीं माना है. उन्होंने कहा, ‘‘इसे क्वेश्चन लीक नहीं कहा जा सकता. अगर क्वेश्चन एग्जाम शुरू होने से पहले छात्रों तक पहुंच जाता, तब इसे पेपर लीक माना जाता. लेकिन इस मामले में क्वेश्चन एग्जाम हॉल के अंदर से बाहर आया है.'' उन्होंने कहा, ‘‘एग्जाम हॉल में नियमित जांच और मोबाइल फोन पर प्रतिबंध के बावजूद इस तरह की घटना सामने आने से हम हैरान हैं. हमें हैरानी है कि पेपर की तस्वीरें शेयर करने के लिए किस प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण का इस्तेमाल किया गया.'' इस मामले की जांच की जा रही है.

1 और 5 अगस्त को है एग्जाम

बता दें कि साल 2023-26 बैच की मेडिकल पीजी परीक्षाओं के थ्योरी पेपर 21 जुलाई से शुरू हुए हैं. इस परीक्षा के दो अभी होने हैं. ये  पेपर 1 और 5 अगस्त को होने हैं. एमकेसीजी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में कुल 154 छात्र इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें- क्यों न स्कूल का मैनेजमेंट सरकार अपने हाथ में ले: दिल्ली सरकार ने निजी स्कूल को थमाया नोटिस, जानें पूरा मामला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Paper Leak, Paper Leak Latest News, Odisha News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com