विज्ञापन

SSC GD 2026 रिस्पॉन्स शीट कब होगी जारी? इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड

SSC GD रिक्रूटमेंट ड्राइव के जरिए अलग-अलग सेंट्रल आर्म्ड पुलिस फोर्स (CAPFs), SSF, असम राइफल्स और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) में 25,487 पदों को भरा जाना है. CBT परीक्षा 27 अप्रैल से 30 मई 2026 को चार अलग-अलग चरणों में आयोजित की गई थी.

SSC GD 2026 रिस्पॉन्स शीट कब होगी जारी? इस लिंक से कर सकेंगे डाउनलोड
CBT लिखित परीक्षा के नतीजे जुलाई 2026 में आने की संभावना है.

स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (SSC) जल्द ही जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल परीक्षा की आंसर की जारी करने वाला है. स्टाफ सिलेक्शन कमीशन अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर SSC GD आंसर की 2026 अपलोड करेगा. जिन भी उम्मीदवारों ने SSC जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल परीक्षा दी है वो बोर्ड की वेबसाइट पर जाकर आंसर की को डाउनलोड कर सकेंगे.लॉगिन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल करके प्रोविज़नल आंसर की और अपनी रिस्पॉन्स शीट डाउनलोड कर सकेंगे. आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी होने के साथ ही ऑब्जेक्शन विंडो भी खुल जाएगी. जिसके जरिए उम्मीदवार प्रोविजनल जवाबों में किसी भी गड़बड़ी को चुनौती दे सकेंगे.

SSC GD Answer Key 2026 कैसे डाउनलोड करें?

SSC GD 2026 आंसर की डाउनलोड करने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें-

  1. जनरल ड्यूटी (GD) कॉन्स्टेबल परीक्षा की आंसर की और रिस्पॉन्स शीट जारी होने के बाद सबसे पहले आपको SSC की ऑफिशियल वेबसाइट ssc.gov.in पर जाना होगा.
  2. यहां पर SSC GD Answer Key और रिस्पॉन्स शीट 2026 का लिंक जब एक्टिव किया जाएगा तो उसपर क्लिक कर दें. 
  3. यूज़रनेम और पासवर्ड का इस्तेमाल करके लॉग इन करें.
  4. प्रोविज़नल आंसर की और रिस्पॉन्स शीट आपके सामने आ जाएगी.

उम्मीदवारों की ओर से दर्ज की गई आपत्तियों की समीक्षा की जाएगी. आपत्तियों की जांच की जाएगी उसके बाद SSC फाइनल आंसर की जारी करेगा, फाइनल आंसर की के आधार पर SSC GD का रिजल्ट तैयार करके घोषित किया जाएगा. CBT लिखित परीक्षा के नतीजे जुलाई 2026 में आ सकते हैं. कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (CBT) परीक्षा कुल 60 मार्क्स की थी. ये परीक्षा पास करने वाले उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) से गुजरना होगा. 

कितनी जा सकती है कट-ऑफ

अनरिजर्व्ड जनरल-कैटेगरी के उम्मीदवारों के लिए 140 से 150 मार्क्स सुरक्षित माने जाते हैं. वहीं OBC के लिए 138 से 145 मार्क्स, EWS के लिए 140 से 147 मार्क्स, SC के लिए 130 से 138 मार्क्स और  ST के लिए कट- ऑफ 125 से 133 मार्क्स जा सकती है.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com