विज्ञापन
This Article is From Apr 08, 2019

Tik Tok ऐप का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मद्रास हाईकोर्ट ने दिया है बैन करने का निर्देश

टिक टॉक ऐप का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. एक याचिका में मदुरै हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है और हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई है.

Tik Tok ऐप का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मद्रास हाईकोर्ट ने दिया है बैन करने का निर्देश
टिक टॉक ऐप का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है.
नई दिल्ली:

टिक टॉक ऐप का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. एक याचिका में मदुरै हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है और हाईकोर्ट के आदेश पर रोक लगाने की मांग की गई है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में जल्द सुनवाई से इनकार कर दिया है और कहा है कि इस मामले को देखेंगे और लिस्ट के मुताबिक ही सुनवाई होगी. आपको बता दें कि मद्रास हाईकोर्ट की मदुरै बेंच ने केंद्र सरकार को निर्देश दिया है कि वह वीडियो ऐप टिक टॉक की डाउनलोडिंग पर बैन लगाए. साथ ही कोर्ट ने मीडिया को निर्देश दिया है कि टिक टॉक पर बने वीडियो का प्रसारण न करें. गांवों और छोटे शहरों में फेमस टिक टॉक के जरिए 15 सेकेंड्स तक के वीडियो बना कर शेयर किए जा सकते हैं. लोग इस प्लेटफॉर्म पर डांसिंग, सिंगिंग, फनी और हर तरह के वीडियो बनाते हैं. 

नेहा कक्कड़ ने पहली बार Tik Tok पर बनाया ऐसा वीडियो, एक्सप्रेशन से यूं जीता दिल... देखें Video

हाईकोर्ट का कहना है कि टिक टॉक के माध्यम से अश्लील सामग्री परोसी जा रही है जो बच्चों के लिए हानिकारक है. कोर्ट का यह आदेश तमिलनाडु के सूचना और प्रसारण मंत्री एम मणिकंदन के बयान के दो महीने बाद आया है, मणिकंदन ने कहा था कि तमिलनाडु सरकार टिक टॉक ऐप को बैन करवाने के लिए केंद्र सरकार से बात करेगी. मंत्री ने कहा था कि ऐप से बच्चे गुमराह हो रहे हैं. इस ऐप को बैन करने की मांग की गई थी. याचिका पर सुनवाई करते हुए जस्टिस किरूबाकरण और जस्टिस एस एस सुंदर की बेंच ने यह आदेश जारी किया है. याचिका में कहा गया था कि इस ऐप के जरिए भारतीय संस्कृति को नुकसान हो रहा है. आदेश में कहा गया है कि याचिका में कुछ हानिकारक मुद्दों को प्रमुखता से उठाया गया था. टिक टॉक चाइनीज ऐप है. इंडिया में इसके 104 मिलियन (10.4 करोड़) यूजर्स हैं. यह ऐप इंडोनेशिया और बांग्लादेश में पहले से ही बैन है.  

फेसबुक ने लॉन्च किया 'Tik Tok' जैसा एप, वीडियो बनाने के लिए करना होगा ऐसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tik Tok, Tik Tok App, Tik Tok App Banned, Tik Tok App Ban, Tik Tok Ban In Tamilnadu
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com