सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय (I&B) की नज़र अब यूट्यूब (Youtube) के कंटेंट पर भी होगी. NDTV से खास बातचीत में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के सचिव अपूर्व चंद्रा ने बताया कि मणिपुर के काफी हैंडल्स ब्लॉक किए गए हैं और उनपर कार्रवाई हो रही है. गलत कंटेंट को लेकर एक न्यूज चैनल दो दिन के लिए बैन भी किया गया. फैक्ट चेक यूनिट(Fact Check Unit) को और सुदृढ़ करने की दिशा में काम हो रहा है. इसमें अपील का भी अधिकार होगा.
सूचना एवं प्रसारण सचिव ने बताया कि सोशल मीडिया के काफी कंटेंट को हम मॉनिटर करते हैं. मणिपुर में भी काफी हैंडल्स से वीडियो डाले गए, जिससे भ्रांति हो सकती थी और लोगों में गलत संदेश जा सकता है, तो इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (Meity) के साथ मिलकर कारवाई कर रहे हैं. कुछ न्यूज चैनल पर भी कारवाई की है. एक टीवी चैनल जो मणिपुर का नहीं है, उसके कंटेंट को लेकर उसको दो दिन के लिए बैन किया है. कंटेंट गलत न जाए, उसको लेकर हमारा सतत प्रयास है.
-
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: राज्यों के बीच हो CEO जैसी रेस... देश की अर्थव्यवस्था पर बोले निखिल कामत -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
NDTV World Summit 2026: बॉलीवुड से ग्लोबल स्टेज तक, Mohini Dey के 20 साल के सफर की अनसुनी बातें -
'सेहत को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी..' लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी राजीव मेहता की काम की सलाह -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: Africa50 से कैसे बदल रही है अफ्रीका की तस्वीर? CEO जलाल खिमजी ने बताया -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
उन्होंने बताया कि फैक्ट चेक यूनिट को लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने नियम भी बनाए हैं. इसके अलावा हम फैक्ट चेक यूनिट्स को सुचारू बनाने को लेकर काम कर रहे हैं. इससे लोगों को पता रहेगा कि कौन-कौन सी कारवाई की है. वेबसाइट के ज़रिए लोगों की जानकारी में हो कि किन-किन चीजों पर कारवाई की है. फैक्ट चेक यूनिट के अंदर शिकायत निवारण और अपील करने का सिस्टम भी कर रहे हैं. अगर किसी चैनल की खबर को हम मिसलीडिंग करार देते हैं, तो उनके पास भी अपील करने की सुविधा हो.
फैक्ट चेक यूनिट के बारे में बताते हुए अपूर्व चंद्रा ने कहा कि फैक्ट चेक को लेकर भ्रम की वजह से पिटीशन भी फाइल हुई है. हमारी फैक्ट चेक यूनिट केंद्र शासन के अधीन आने वाली खबरों का फैक्ट चेक करती है. फैक्ट चेक यूनिट ऑथेंटिक है, देश का भरोसा है. अब तक किसी ने नहीं कहा कि जो कारवाई की वो गलत है. पिछले 2 साल के भीतर करीब 1100 खबरों का ही फैक्ट चेक किया है. यूट्यूब के चैनल्स को फिलहाल नहीं देख रहे, पर आगे हम निश्चित कंटेंट को देखकर कारवाई करेंगे.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं