विज्ञापन
This Article is From May 12, 2023

सीबीएसई की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित, 87.33% विद्यार्थी हुए उत्तीर्ण

सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 को लेकर नोटिस आधिकारिक वेबसाइट, results.cbse.nic.in पर जारी किया गया है. विद्यार्थी, यहां से अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं.

सीबीएसई विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय डिवीजन नहीं देगा
नई दिल्‍ली:

सीबीएसई की 12वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं. सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में इस बार 87.33 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं. सीबीएसई विद्यार्थियों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय डिवीजन नहीं देगा, कोई मेरिट लिस्ट भी जारी नहीं की जाएगी. सीबीएसई बोर्ड रिजल्ट 2023 को लेकर नोटिस आधिकारिक वेबसाइट, results.cbse.nic.in पर जारी किया गया है. विद्यार्थी, यहां से अपना रिजल्‍ट देख सकते हैं. इंटरमीडिएट की परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक हुई. 

87.33 प्रतिशत विद्यार्थियों ने इस बार सफलता हासिल की है, जो पिछले साल के मुकाबले 5.38 प्रतिशत कम है. अधिकारियों ने बताया कि बोर्ड ने विद्यार्थियों के अंकों के आधार पर उन्हें प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय श्रेणी देने की प्रक्रिया से दूर रहने का फैसला किया है. बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, "सीबीएसई विद्यार्थियों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा से बचने के लिए कोई मेरिट लिस्ट घोषित नहीं करेगा. हालांकि, बोर्ड 0.1 प्रतिशत विद्यार्थियों को प्रावीण्यता (मेरिट) प्रमाणपत्र जारी करेगा, जिन्होंने विभिन्न विषयों में सर्वाधिक अंक हासिल किए हैं."

पिछले साल सीबीएसई की 12वीं कक्षा की परीक्षा में 92.71 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए थे.

इस बार त्रिवेंद्रम जोन 99.91% विद्यार्थियों ने परीक्षा पास की है. वहीं, कुल मिलाकर लड़कियों (90.68%) का पास% भी लड़कों (84.67%) से 6.01% बेहतर है. 1,12,836 छात्रों ने 90% से ज्यादा और 22,622 के 95% से ज्यादा अंक हासिल किए हैं.

ये भी पढ़ें :-

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CBSE Class 12 Result, Class Result, Board Exams
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com