विज्ञापन

Exclusive: बहुत बड़ा एविएशन हब बनेगा नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, इंडिगो के बाद अकासा भी शुरू करेगी फ्लाइट

केंद्रीय उड्डयन मंत्री ने एनडीटीवी को बताया कि नोएडा एयरपोर्ट को लेकर बनाया गया मास्टर प्लान पूरी तरह से लागू किया जाएगा.

नोएडा एयरपोर्ट से फ्लाइट की शुरुआत के दौरान NDTV से एविएशन मंत्री ने की बातचीत.
  • नोएडा एयरपोर्ट आज से कमर्शियल फ्लाइट्स के लिए ऑपरेशनल हो गया.
  • इस दौरान नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू ने NDTV से बातचीत की.
  • मंत्री ने बताया कि नोएडा एयरपोर्ट शुरू होने के बाद यहां निवेश बढ़ेगा.

Noida International Airport: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ानों का संचालन आज से शुरू हो गया. हवाई अड्डे पर पहली फ्लाइट सुबह लगभग 08:05 बजे उतरी, जो लखनऊ एयरपोर्ट से पहुंची थी. जब इंडिगो की फ्लाइट ने लैंड किया तो रनवे पर पानी की बौछार से सलामी दी गई. जिसका बेसब्री से एनसीआर और आसपास के लोगों को इंतजार था नोएडा का वह एयरपोर्ट अब 15 जून से कमर्शियल फ्लाइट्स के लिए ऑपरेशनल हो गया है. हवाई अड्डे के शुभारंभ के दौरान द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री राम मोहन नायडू भी मौजूद थे, जिन्होंने एनडीटीवी से एक्सक्लूसिव बातचीत की और उन्होंने बताया कि यह एयरपोर्ट देश के लिए बहुत पॉटेंशियल रखता है.

केंद्रीय मंत्री राम मोहन नायडू ने एनीडीटीवी से कहा कि जेवर एयरपोर्ट (नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट) से उड़ानों की शुरुआत भारतीय विमानन क्षेत्र के लिए एक बड़ी और गर्व की उपलब्धि है. मंत्री ने बताया कि इस प्रोजेक्ट का सबसे भावुक और ऐतिहासिक पहलू यह है कि जिन किसानों ने अपनी जमीनें दी हैं, उन्हें पहली फ्लाइट में विशेष ट्रिब्यूट (सम्मान) दिया जा रहा है. इंडिगो ने अपनी उड़ानें शुरू कर दी हैं, अकासा एयर समेत अन्य सभी प्रमुख एयरलाइंस भी यहां से अपना ऑपरेशन शुरू कर देंगी.

एयरपोर्ट से बढ़ेंगी संभावनाएं

रोम मोहन नायडू ने कहा कि हम बहुत उत्साहित और गर्व महसूस कर रहे हैं कि हम जेवर एयरपोर्ट से ऑपरेशन शुरू कर रहे हैं. यह भारतीय एविएशन के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. भारत के लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट बहुत अच्छी संभावनाएं रखता है.  यहां सिर्फ एयरपोर्ट के लिए नहीं, बल्कि बाकी इंडस्ट्री के लिए भी संभावना है.

एयरपोर्ट ने निवेश और रोजगार बढ़ेगा

नोएडा और आसपास मैन्युफैक्चरिंग, आईटी सेक्टर, हॉस्पिटलिटी की सुविधा होगी. इससे निवेश और रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे. यह एयरपोर्ट आने वाले समय में देश और विदेशों के लिए बहुत बड़ा एविएशन हब बनेगा. नोएडा एयरपोर्ट को लेकर हमने जो मास्टर प्लान बनाया है, उसे पूरी तरह से विकसित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

ये भी पढ़ें- Noida Airport: मथुरा, आगरा, अलीगढ़, बुलंदशहर...जेवर एयरपोर्ट से पूरा वेस्‍ट यूपी गदगद, इन सेक्टरों में ग्रोथ

लेखक के बारे में
img
पल्लव मिश्रा
Correspondent
रेलवे, नागरिक उड्डयन और स्वास्थ्य मंत्रालय की अच्छी समझ रखने वाले पल्लव मिश्रा इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र रहें है. फिलहाल वह एनडीटीवी इंडिया के न... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mohan Naidu, Noida International Aiport, Noida Airport Flights
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com