विज्ञापन

कालिंदी कुंज से सीधे जुड़ेंगे जेवर और फरीदाबाद, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच बनेगा नया एक्सप्रेसवे, पूरा रूट मैप देखिए

नोएडा से ग्रेटर नोएडा के तक करीब 4000 करोड़ रुपये की लागत से 8-लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे बनाया जाएगा. इससे दिल्ली, फरीदाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट तक सफर आसान होगा.

कालिंदी कुंज से सीधे जुड़ेंगे जेवर और फरीदाबाद, नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच बनेगा नया एक्सप्रेसवे, पूरा रूट मैप देखिए
दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद को जोड़ेगा 8-लेन एलिवेटेड एक्सप्रेसवे
NDTV

नोएडा और ग्रेटर नोएडा के बीच सफर करने वाले लाखों लोगों के लिए गुड न्यूज है. इन दोनों इलाकों को जोड़ने के लिए नया एक्सप्रेसवे बनने जा रहा है. इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद दिल्ली और फरीदाबाद से भी ग्रेटर नोएडा और जेवर एयरपोर्ट की कनेक्टिविटी बेहतर हो जाएगी. NHAI ने नोएडा सेक्टर-94 से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर Chi-V तक इस एक्सप्रेसवे को बनाएगा. NHAI ने इस एलिवेटेड एक्सप्रेसवे का रूट भी फाइनल कर दिया है.  करीब 4,000 करोड़ रुपये की लागत वाली यह 8-लेन एलिवेटेड रोड दिल्ली, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद और जेवर एयरपोर्ट के बीच यात्रा को काफी आसान बना देगी.

क्या होगा पूरा रूट?

करीब 50 किलोमीटर लंबा नया एक्सप्रेसवे नोएडा सेक्टर-94 (कालिंदी कुंज के पास) से शुरू होगा. इसके बाद यमुना पुश्ता रोड के समानांतर चलेगा और हिंडन नदी को पार करेगा. यहां से ग्रेटर नोएडा के सेक्टर Chi-4 और Chi-V तक पहुंचेगा. इसके बाद घरभारा, मुर्सदपुर और सेक्टर 24, 24A, 26, 27 से होकर गुजरेगा. आगे YEIDA सेक्टर 23C और 23H के बीच पहुंचेगा. अंत में फरीदाबाद-जेवर ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे से जुड़ जाएगा.

फरीदाबाद का भी मिलेगा सीधा कनेक्शन

ग्रेटर नोएडा के जगन्नाथपुर गांव के पास इस एक्सप्रेसवे का एक लिंक लगभग 2 किलोमीटर तक बढ़ाया जाएगा, जो निर्माणाधीन माझवली पुल से जुड़ेगा. इस एक्सप्रेसवे से नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना एक्सप्रेसवे,  फरीदाबाद और जेवर एयरपोर्ट एक ही नेटवर्क से जुड़ जाएंगे.

जेवर एयरपोर्ट पहुंचना होगा बेहद आसान

इस एक्सप्रेसवे के बनने के बाद कालिंदी कुंज से सीधे जेवर एयरपोर्ट पहुंचा जा सकेगा. दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे से आने वाले वाहन भी बिना शहर के ट्रैफिक में फंसे एयरपोर्ट तक पहुंच सकेंगे. नोएडा, ग्रेटर नोएडा और फरीदाबाद के बीच यात्रा का समय कम होगा.

प्रोजेक्ट के लिए NHAI ने नोएडा क्षेत्र के 26 गांवों के राजस्व नक्शे मांगे हैं.  रूट तय होने के बाद अब डिटेल्ड प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जा रही है. करीब 27 किलोमीटर हिस्सा नोएडा अथॉरिटी क्षेत्र में आएगा.

इस प्रोजेक्ट को दूसरे चरण में अक्षरधाम तक जोड़ा जाएगा.  इसके तहत सेक्टर-94 से अक्षरधाम तक पुश्ता रोड के किनारे नया कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव है. इसके लिए बाद में अलग DPR तैयार की जाएगी.

यह भी पढ़ें: दिल्ली से प्रयागराज तक का सफर होगा आसान, जुड़ेंगे गंगा और यमुना एक्सप्रेसवे, हरियाणा-पंजाब तक कनेक्टिविटी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Greater Noida, Noida Greater Noida Connectivity, Noida Greater Noida Expressway Fog, Noida Greater Noida Expressway Traffic
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com