गाजियाबाद और नोएडा में लगातार चौथे दिन औसत वायु गुणवत्ता ‘‘गंभीर'' श्रेणी में रही जबकि फरीदाबाद और गुड़गांव में यह ‘‘काफी खराब'' श्रेणी में रही. यह जानकारी सोमवार को एक सरकारी एजेंसी ने दी. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) के मुताबिक, दिल्ली के आसपास के पांच क्षेत्रों में भी प्रदूषक पीएम 2.5 और पीएम 10 का स्तर उच्च रहा. सूचकांक के मुताबिक, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा', 51 से 100 के बीच ‘संतोषजनक', 101 से 200 के बीच ‘मध्यम', 201 से 300 के बीच ‘खराब', 301 से 400 के बीच ‘बहुत खराब' और 401 से 500 के बीच ‘गंभीर' श्रेणी में माना जाता है.
सीपीसीबी के समीर ऐप के मुताबिक सोमवार शाम चार बजे तक गाजियाबाद में 24 घंटे का औसत एक्यूआई 438, नोएडा और ग्रेटर नोएडा दोनों स्थानों पर 422, फरीदाबाद में 388 और गुड़गांव में 357 रहा. गाजियाबाद में रविवार को यह 428, नोएडा में 402, ग्रेटर नोएडा में 396, फरीदाबाद में 392 और गुड़गांव में 325 था.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं