- शुक्रवार सुबह नोएडा के सेक्टर 74 में स्थित IVY County सोसायटी के फ्लैट में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है.
- आग में कई फ्लैट के चपेट में आने की बात कही जा रही है. कई लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है.
- दमकल कर्मी हाइड्रोलिक क्रेन के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.
Noida IVY County Society Fire News: दिल्ली-NCR में आग लगने की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही हैं. बीते दिनों मालवीय नगर के होटल में लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई थी. अब शुक्रवार सुबह नोएडा के सेक्टर 74 में स्थित IVY County सोसायटी के फ्लैट में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है. यहां एक साथ कई फ्लैट में आग लग गई. सेक्टर 74 में स्थित IVY काउंटी फेमस सोसायटी है. यहां कई फ्लैट है. जिसमें सैकड़ों परिवार के लोग रहते हैं. आज सुबह-सुबह लगी आग में कई फ्लैट के चपेट में आने की बात कही जा रही है. हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ.
स्थानीय लोगों के मुताबिक आग की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की मशीन सिर्फ 6th फ्लोर तक पहुंच रही थी. सोसाइटी में इंटरनल फायर सेफ्टी इक्विपमेंट थे, जिनकी मदद से दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि कोई जान का नुकसान नहीं हुआ और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हैं. आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ हैं, जांच जारी हैं. आग 12 मंज़िल में लगी थी जो 16 मज़िल तक पहुंच गई थी.
12वीं मंजिल पर मौजूद फ्लैट में लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार आग IVY काउंटी की 12वीं मंजिल के एक फ्लैट में लगी. वहां से जो वीडियो सामने आया है, उसमें तेज धुएं का गुबार उठता नजर आया, फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने का काम कर रही हैं. यह घटना नोएडा सेक्टर 113 पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित IVY काउंटी सोसाइटी में हुई.
🔴 #BREAKING | नोएडा के सेक्टर 74 की IVY काउंटी की इमारत में लगी भयानक आग#Noida | @ranjanasingh95 pic.twitter.com/WsFe5snnrF
— NDTV India (@ndtvindia) June 5, 2026
हाइड्रोलिक क्रेन से आग पर काबू पाने की कोशिश जारी
आग की लपटें देखकर आशंका जताई जा रही है कि 12वें फ्लोर पर लगी आग अब उससे ऊपर के फ्लैट तक पहुंच चुकी है. अभी आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है. दमकल कर्मी हाइड्रोलिक क्रेन के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है. आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है. यहां कितने लोग फंसे हैं अभी इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.
कई फ्लैट पड़े काले, क्रेन के जरिए आग पर पाया गया काबू
नोएडा आईवी काउंटी में लगी आग से कई फ्लैट काले पड़ गए है. 12वीं मंजिल पर लगी आग ने कुछ ही देर में उसके ऊपर और आस-पास मौजूद अन्य फ्लैट को काला कर दिया. वहां से सामने आए वीडियो में यह चीज नजर आ रही है.
VIDEO | Noida: Fire breaks out in a house at Sector 52. Fire tenders rushed to the spot to control the blaze. More details are awaited.#NoidaNews #NoidaFire
— Press Trust of India (@PTI_News) June 5, 2026
(Source: Third Party)
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/pxOxKlK9BX
सेक्टर 52 के एक पीजी में भी सुबह-सुबह लगी आग
आईवी काउंटी के साथ-साथ नोएडा के सेक्टर 52 में एक PG में भी आग लगने की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार E3 शताब्दी बिहार में मौजूद एक बिल्डिंग में आग लगी है. इस इमारत में नीचे रेस्टोरेंट और ऊपर PG है. आग की सूचना पर वहां दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर भेजी गई है. बीते दिनों मालवीय नगर के होटल में लगी आग में 21 लोगों की मौत हुई थी. उससे पहले गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भी भीषण आग लगी थी.
यह भी पढ़ें - ये दिल्ली का काला सच, 5 मंजिला होटल और सुरंग जैसी एंट्री, मालवीय नगर से NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं