विज्ञापन

IVY काउंटी के फ्लैट और PG की बिल्डिंग, नोएडा के दो अलग-अलग सेक्टरों में लगी आग से मची भगदड़, VIDEO

नोएडा सेक्टर 74 स्थित फेमस IVY काउंटी सोसायटी के फ्लैट में शुक्रवार सुबह-सुबह भीषण आग लग गई. कई फ्लैट आग की जद में आ गए. आग की सूचना पर अग्निशमन विभाग की टीम कई दमकल लेकर मौके पर पहुंच गई है.

नोएडा के सेक्टर 74 स्थित IVY काउंटी के फ्लैट में लगी भीषण आग.
NDTV
  • शुक्रवार सुबह नोएडा के सेक्टर 74 में स्थित IVY County सोसायटी के फ्लैट में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है.
  • आग में कई फ्लैट के चपेट में आने की बात कही जा रही है. कई लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है.
  • दमकल कर्मी हाइड्रोलिक क्रेन के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.
नोएडा:

Noida IVY County Society Fire News: दिल्ली-NCR में आग लगने की घटनाएं थमती नजर नहीं आ रही हैं. बीते दिनों मालवीय नगर के होटल में लगी आग में 21 लोगों की मौत हो गई थी. अब शुक्रवार सुबह नोएडा के दो अलग-अलग सेक्टरों में आग लगी. सेक्टर 74 में स्थित IVY County सोसायटी के फ्लैट में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है. यहां एक साथ कई फ्लैट में आग लग गई. इसके अलावा सेक्टर 52 के एक PG वाले बिल्डिंग में भी आग लगी. सेक्टर 74 में स्थित IVY काउंटी फेमस सोसायटी है. यहां कई फ्लैट है. जिसमें सैकड़ों परिवार के लोग रहते हैं. आज सुबह-सुबह लगी आग में कई फ्लैट के चपेट में आने की बात कही जा रही है. हालांकि गनीमत रही कि इस हादसे में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ. 

स्थानीय लोगों के मुताबिक आग की सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की मशीन सिर्फ 6th फ्लोर तक पहुंच रही थी. सोसाइटी में इंटरनल फायर सेफ्टी इक्विपमेंट थे, जिनकी मदद से दमकल विभाग ने आग पर काबू पाया. गनीमत रही कि कोई जान का नुकसान नहीं हुआ और कोई भी गंभीर रूप से घायल नहीं हैं. आग लगने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हुआ हैं, जांच जारी हैं. आग 12 मंज़िल में लगी थी जो 16 मज़िल तक पहुंच गई थी.

CM  योगी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

नोएडा की हाईराइज बिल्डिंग में लगी आग की घटना पर मुख्यमंत्री ने संज्ञान लिया है. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंच कर राहत-बचाव अभियान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. प्रशासन को हर स्तर पर सतर्कता बरतने का भी निर्देश दिया गया है. राहत कार्यों की सतत मॉनिटरिंग के भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए.

 12वीं मंजिल पर मौजूद फ्लैट में लगी आग

मिली जानकारी के अनुसार आग IVY काउंटी की 12वीं मंजिल के एक फ्लैट में लगी. वहां से जो वीडियो सामने आया है, उसमें तेज धुएं का गुबार उठता नजर आया, फायर ब्रिगेड की टीमें आग बुझाने का काम कर रही हैं. यह घटना नोएडा सेक्टर 113 पुलिस स्टेशन इलाके में स्थित IVY काउंटी सोसाइटी में हुई.

हाइड्रोलिक क्रेन से आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

आग की लपटें देखकर आशंका जताई जा रही है कि 12वें फ्लोर पर लगी आग अब उससे ऊपर के फ्लैट तक पहुंच चुकी है. अभी आग को बुझाने की कोशिश की जा रही है. दमकल कर्मी हाइड्रोलिक क्रेन के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटी है. आग लगने का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं है. यहां कितने लोग फंसे हैं अभी इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है.  

कई फ्लैट पड़े काले, क्रेन के जरिए आग पर पाया गया काबू 

नोएडा आईवी काउंटी में लगी आग से कई फ्लैट काले पड़ गए है. 12वीं मंजिल पर लगी आग ने कुछ ही देर में उसके ऊपर और आस-पास मौजूद अन्य फ्लैट को काला कर दिया. वहां से सामने आए वीडियो में यह चीज नजर आ रही है.
 

सेक्टर 52 के एक पीजी में भी सुबह-सुबह लगी आग

आईवी काउंटी के साथ-साथ नोएडा के सेक्टर 52 में एक PG में भी आग लगने की खबर सामने आई है. मिली जानकारी के अनुसार E3 शताब्दी बिहार में मौजूद एक बिल्डिंग में आग लगी है. इस इमारत में नीचे रेस्टोरेंट और ऊपर PG है. आग की सूचना पर वहां दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर भेजी गई है. बीते दिनों मालवीय नगर के होटल में लगी आग में 21 लोगों की मौत हुई थी. उससे पहले गाजियाबाद के इंदिरापुरम में भी भीषण आग लगी थी.   

यह भी पढ़ें - ये दिल्ली का काला सच, 5 मंजिला होटल और सुरंग जैसी एंट्री, मालवीय नगर से NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Noida Fire, Noida Fire Accident, Noida Society Fire, Delhi NCR Fire Incidents, Noida Sector 74
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com