शुक्रवार सुबह नोएडा के सेक्टर 74 में स्थित IVY County सोसायटी के फ्लैट में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है. आग में कई फ्लैट के चपेट में आने की बात कही जा रही है. कई लोगों के फंसे होने की आशंका भी जताई जा रही है. दमकल कर्मी हाइड्रोलिक क्रेन के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे हैं. आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं है.