विज्ञापन
This Article is From Nov 26, 2019

फ्लोर टेस्ट में सीक्रेट बैलेट का इस्तेमाल नहीं, पढ़ें महाराष्ट्र पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की 5 खास बातें

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अब तय हो गया है कि कल महाराष्ट्र में देवेंद्र फडणवीस सरकार को बहुमत साबित करना होगा.

Also Read in
फ्लोर टेस्ट में सीक्रेट बैलेट का इस्तेमाल नहीं, पढ़ें महाराष्ट्र पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले की 5 खास बातें
महाराष्ट्र के CM देवेंद्र फडणवीस को 27 नवंबर को साबित करना होगा बहुमत
नई दिल्ली:
  1. बहुमत का परीक्षण 5 बजे तक हो जाए: सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच ने आदेश दिया है कि फ्लोर टेस्ट 5 बजे के पहले तक करा लिया जाए
  2. प्रोटम स्पीकर की नियुक्ति की जाए : विश्वासमत का परीक्षण प्रोटेम या अंतरिम विधानसभा की अध्यक्षता में की जाए. 
  3. 5 बजे तक विधायक शपथ ले लें : सुप्रीम कोर्ट ने राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी को निर्देश दिया है कि वह सुनिश्चित करें सभी निर्वाचित सदस्य 5 बजे के पहले शपथ ले लें. विधायकों के साथ ही प्रोटेम स्पीकर भी शपथ लें. 
  4. फ्लोर टेस्ट का Live टेलीकॉस्ट किया जाए : सुप्रीम कोर्ट की पीठ जिसमें जस्टिस एनवी रमन्ना, अशोक भूषण और संजीव खन्ना शामिल हैं, आदेश दिया है कि फ्लोर टेस्ट की प्रक्रिया का Live प्रसारण किया जाए.
  5. सीक्रेट बैलेट पेपर का इस्तेमाल नहीं : सुप्रीम कोर्ट ने आदेश दिया है कि वोटिंग में सीक्रेट बैलेट का इस्तेमाल नहीं होगा.
     
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra Government Formation, Maharashtra Floor Test, Maharashtra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com