विज्ञापन
This Article is From Apr 19, 2020

कोरोनावायरस को हराने वाला देश का पहला राज्य बना Goa, सभी मरीज हुए ठीक

गोवा में कोविड-19 (COVID-19) के सभी सात मरीज उपचार के बाद ठीक हो गए हैं और सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. इस तरह से गोवा कोरोनावायरस को हराने वाला देश का पहला राज्य बन गया. 

कोरोनावायरस को हराने वाला देश का पहला राज्य बना Goa, सभी मरीज हुए ठीक
कोरोनावायरस को हराने वाले देश का पहला राज्य बना गोवा.
पणजी:

गोवा में कोविड-19 (COVID-19) के सभी सात मरीज उपचार के बाद ठीक हो गए हैं और सभी को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. इस तरह से गोवा कोरोनावायरस को हराने वाला देश का पहला राज्य बन गया. राज्य के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने रविवार को यह जानकारी दी. संक्रमण के सात मामलों में से अंतिम मामला तीन अप्रैल को सामने आया था और उपचार के बाद सभी व्यक्तियों के नमूनों की जांच नकारात्मक आने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई.
 

राणे ने ट्वीट किया, 'हमें यह कहते हुए गर्व हो रहा है कि गोवा में कोविड-19 से ग्रसित सभी मरीज ठीक हो गए हैं. अभी गोवा में एक भी व्यक्ति कोरोनावायरस से संक्रमित नहीं है.' उन्होंने कहा, 'वर्तमान में जब राज्य में कोई भी व्यक्ति संक्रमित नहीं है तो हमें लॉकडाउन का महत्व समझना होगा, सामाजिक दूरी बनाए रखनी होगी, अधिक जांच करनी होगी और केंद्र और राज्य सरकारों के नियम का पालन करना होगा.' राणे ने डॉक्टरों समेत मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, मुख्य सचिव परिमल राय और स्वास्थ्य सचिव नीला मोहनन को धन्यवाद दिया. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
COVID-19, Goa News, Coronavirus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com