श में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रकोप के बीच दिल्ली के निजामुद्दीन मरकज मामले में कई जानकारी सामने आ रही हैं. अभी तक मरकज में रह रहे 24 लोगों को कोरोनोवायरस पॉजिटिव पाया है. वहीं, सात लोगों की मौत हो चुकी है. मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बिजनौर की एक मस्जिद में इंडोनेशिया के आठ लोगों का पता लगा है. प्रशासन ने मस्जिद से निकालकर उनके मेडिकल चेकअप करवाया और होम क्वारंटाइन कर दिया. इसके साथ ही जिस मस्जिद में रुके हुए थे, उसके मौलाना और बाकी लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है. प्रशासन का कहना है कि उनके यहां रुके होने की उन्हें जानकारी नहीं दी गई थी.
बिजनौर के एसपी ने बताया, 'ये लोग नगीना की जामुन वाली मस्जिद में रुके हुए थे. ये लोग पहले दिल्ली रुके हुए थे, वहां से बिजनौर आए थे. ये सभी इंडोनेशिया के नागरिक हैं. ये सभी बांग्लादेश के रास्ते ओडिशा पहुंचे और वहां से दिल्ली पहुंचे थे. 21 मार्च को ये लोग नगीना वाली मस्जिद आ गए थे. इनके साथ एक ट्रांसलेटर भी साथ थे. मस्जिद के मौलवी और अन्य लोगों सहित पांच के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.'
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
बता दें, दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्थित मरकज में न सिर्फ देश के विभिन्न राज्यों से बल्कि विदेशों से भी एक से 15 मार्च तक तब्लीग-ए-जमात में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे थे. देश-विदेश के लोगों को मिलाकर कुल 1830 लोग मरकज में पहुंचे थे. इस अवधि के बाद भी 1,400 लोग यहां रुके हुए थे. कोरोनावायरस के चलते मरकज से अब तक कुल 860 लोगों को निकालकर अलग-अलग अस्पतालों में पहुंचाया जा चुका है. वहीं अभी 300 और लोगों को निकाल कर अस्पताल ले जाया जा रहा है. इन्हीं में से मरकज में शामिल होने वाले छह लोगों की तेलंगाना में कोरोनावायरस से मौत हो गई. उधर, अंडमान में 10 लोगों की रिपोर्ट में कोरोनावायरस संक्रमण की पुष्टि हुई है. आइए जानते हैं कहां से आए थे ये 1830 लोग-
देश के अलग-अलग राज्यों से मरकज में आए लोगों की संख्या-
अंडमान- 21
असम - 216
बिहार - 86
हरियाणा- 22
हिमाचल- 15
हैदराबाद- 55
कर्नाटक- 45
केरल- 15
महाराष्ट्र- 109
मेघालय- 5
मध्य प्रदेश- 107
ओडिशा- 15
पंजाब- 9
राजस्थान- 19
रांची- 46
तमिलनाडु- 501
उत्तराखंड- 34
उत्तर प्रदेश- 156
पश्चिम बंगाल- 73
विदेश से मरकज में आने वाले लोग-
इंडोनेशिया- 72
थाईलैंड- 71
श्रीलंका- 34
म्यांमार- 33
कीर्गिस्तान- 28
मलेशिया- 20
नेपाल- 19
बांग्लादेश- 19
फिजी- 4
इंग्लैंड- 3
कुवैत- 2
फ्रांस- 1
सिंगापुर- 1
अल्जीरिया- 1
जीबौती- 1
अफगानिस्तान- 1
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं