ख़बर न्यूज़ डेस्क, तिलकराज
पटना: नीतीश कुमार ने आज बिहार के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया, जिससे उनकी पार्टी जनता दल (यूनाइटेड) का राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के साथ दो साल का रिश्ता खत्म हो गया है. इस्तीफा देने के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि बीते कुछ समय से गठबंधन में काफी कुछ सही नहीं चल रहा था, इसलिए ये फैसला लेना पड़ा.