- निशु आजाद ने अपने विवादित बयान को अपनी निजी राय न बताते हुए कहा कि वे बस बोर्ड पर लिखा हुआ पढ़ रही थीं.
- निशु ने PM मोदी के प्रति अपशब्दों का उपयोग न करने की बात कही और सवाल पूछने का संविधानिक अधिकार बताया.
- CJP ने दिल्ली पुलिस से आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार करने का आश्वासन मिलने की सूचना दी.
PM मोदी को लेकर दिए गए अपने विवादित बयान पर निशु आजाद ने सफाई दी है. उन्होंने कहा कि जो बातें उनके नाम से सामने आईं, वे उनकी अपनी सोच या निजी राय नहीं थी. निशु आजाद का दावा है कि उन्होंने वह बयान अपने मन से नहीं दिया था. उन्होंने कहा कि मैं बस वही पढ़ रही थी जो बोर्ड पर लिखा था.
निशु आजाद ने सफाई में क्या कहा?
CJP एक्टिविस्ट निशु आजाद ने अपनी पिछली टिप्पणी पर कहा कि मेरा एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें मैंने कहा था, 'मोदी जी की तेरहवीं.' अगर आप बैकग्राउंड में ध्यान से देखें, तो आपको एक बोर्ड दिखाई देगा. मैंने बस वही कहा जो वहां लिखा था और वीडियो रिकॉर्ड किया. मैंने यह अपनी सोच या राय के आधार पर नहीं कहा था. मैं बस वही पढ़ रही थी जो बोर्ड पर लिखा था. हालांकि, लोगों ने इसे लेकर एक नकारात्मक नैरेटिव बना दिया. वह हमारे देश के प्रधानमंत्री हैं; उन्हें एक महान व्यक्ति भी कहा जा सकता है, क्योंकि वह देश का नेतृत्व कर रहे हैं. हम उन्हें अपशब्द नहीं कह सकते. लेकिन अगर हम उनके व्यवहार या काम के कुछ पहलुओं से नाखुश हैं, तो हम उनसे सवाल पूछ सकते हैं. इसमें कुछ भी गलत नहीं है. संविधान हमें यह अधिकार देता है. इसलिए, अपशब्द कहने के बजाय, उन बातों को सामने लाएं जिनसे आप सहमत नहीं हैं और उनसे सवाल पूछें. यही सही तरीका है.
#WATCH | Delhi: On her earlier remarks, CJP activist Nishu Azad says, “A video of mine went viral in which I said, ‘Modi ji's Terahvi.' If you look closely at the background, you'll see a board. I simply said what was written there and recorded the video. I did not say it based… pic.twitter.com/sqZpXxw6ui
— ANI (@ANI) September 4, 2026
इधर, कॉकरोच जनता पार्टी के प्रतिनिधियों ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जंतर-मंतर पर विरोध-प्रदर्शन के दौरान छात्र कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता पर हमला करने के आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज को 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि दलित छात्रा निशु आजाद के पिता के साथ कथित मारपीट के मामले में स्वयंभू ‘हिंदुत्ववादी इनंफ्लुएंसर' स्वतंत्र भारद्वाज को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार किया जाए. पार्टी के महिला प्रकोष्ठ ‘अखिल भारतीय महिला कांग्रेस' की अध्यक्ष अल्का लांबा ने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस को भाजपा के हाथों की कठपुतली नहीं बनना चाहिए.
ये भी पढ़ें : इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन को लेकर CJP ने थाना घेरा, नीशू के पिता का सिर फोड़ने का किया था दावा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं