विज्ञापन
20 days ago

देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है. मथुरा-वृंदावन में श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ है. बड़ी संख्या में लोग कान्हा के दर्शनों के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं. ISRO ने 4 सितंबर को EOS-05 सैटेलाइट लॉन्च कर इतिहास रच दिया. मौसम विभाग ने 4 सितंबर को यूपी, बिहार, दिल्ली समेत देश के 20 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है. कानपुर में पांडव नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद NDRF ने लोगों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाया. यूपी चुनाव के लिए बीजेपी की क्षेत्रीय टीमों का ऐलान हो गया है. भारत नेपाल बाढ़ पीड़ितों के लिए लगातार राहत सामग्री पहुंचा रहा है. पढ़ें- देश और दुनिया का पल-पल का अपडेट.

ये भी पढे़ं-बॉर्डर का ब्रह्मास्त्र बनेगा ISRO का नया सैटेलाइट, 36 हजार KM ऊपर से EOS-05 देगा हर 5 मिनट में अलर्ट

ये भी पढ़ें-त्रिशूली में अपनों की तलाश, नेपाल में उफनती नदी में लाशें ढूंढ रहीं नावें, NDTV की ग्राउंड रिपोर्ट

All Live Updates Here...

ये Video भी देखें :Nepal Flood: नेपाल में 'मौत का पुल'! देखें कैसे जान जोखिम में डाल रहे लोग? ग्राउंड रिपोर्ट

हरियामा सीएम ने RSS प्रचारक के निधन पर जताया शोक

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ RSS प्रचारक और समाजसेवी जगदीश मित्तल के निधन पर शोक व्यक्त करने के लिए जगाधरी का दौरा किया.

जन्माष्टमी पर नितिन नवीन ने दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में की पूजा

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में पूजा-अर्चना की.

जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे सीएम योगी, जन्मभूमि मंदिर में की पूजा

जन्माष्टमी के खास असवर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने मथुरा पहुंच श्री कृष्ण जन्मभूमि मंदिर में की पूजा अर्चना की.
 

नेपाल की त्रिशूली–3 ‘ए’ सुरंग में 9 दिन से फंसे 2 कर्मचारी जिंदा निकाले गए

नेपाल में बाढ़ की विभीषिका के बीच एक बड़ी गुड न्यूज आई है. नेपाल की त्रिशूली–3 ‘ए’ सुरंग में 9 दिन से फंसे 2 कर्मचारियों को जिंदा बाहर निकाल लिया गया है.

नेपाल में सुरंग के अंदर से एक व्यक्ति को बचाया गया

नेपाल में बचाव कर्मियों ने त्रिशूली 3A हाइड्रो-इलेक्ट्रिक प्रोजेक्ट की सुरंग के अंदर से एक व्यक्ति को बचाया.

महाराष्ट्र: बच्ची से यौन उत्पीड़न के आरोप में स्कूल बस ड्राइवर गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पनवेल में 2 सितंबर को स्कूल बस में साढ़े तीन साल की बच्ची के साथ कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में स्कूल बस ड्राइवर को गिरफ्तार किया गया है. 

तमिलनाडु में भारी बारिश से हाईवे पर जलभराव

तमिलनाडु में भारी बारिश की वजह से चेन्नई-कोलकाता हाईवे पर जलभराव के हालात हैं. ये वीडियो गुम्मिडिपूंडी तालुक के पुडुवोयल ग्राम से है.

वोट पर क्या बोले प्रशांत किशोर?

बिहार के बांकीपुर विधायक प्रशांत किशोर ने कहा कि बहुत सारे लोग जो जनसुराज को पसंद करते हैं, हमारे फैन हैं, हमारे साथ फोटो खिंचवाते हैं, वो लोग भी जब वोट देने की बारी आती है, धर्म-जातियों में बंट जाते हैं और सही वोट नहीं देते हैं. 

दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की धूम

दिल्ली में भी जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है. ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित इस्कॉन मंदिर में श्रद्धालु मंगला आरती के लिए एकत्रित हुए.

सैटेलाइट लॉन्च पर इसरो चीफ ने जताई खुशी

इसरो चीफ वी. नारायणन ने कहा कि GSLV F17 व्हीकल ने 'एडवांस्ड अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-05'को सफलतापूर्वक और सटीक रूप से उसकी तय कक्षा में स्थापित कर दिया है. एक बार जब 'अर्थ ऑब्जर्वेशन सैटेलाइट-05' कक्षा में काम करना शुरू कर देगा, तो यह जियो-ऑर्बिट से भारत का पहला डेडिकेटेड इमेजिंग सैटेलाइट बन जाएगा और हमारे देश के लिए महत्वपूर्ण रणनीतिक डेटा उपलब्ध कराएगा.
 

इसरो ने आधी रात लॉन्च की EOS-05 सैटेलाइट

ISRO ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर के दूसरे लॉन्च पैड से GSLV-F17/EOS-05 मिशन को सफलतापूर्वक लॉन्च किया.
 

आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम

देशभर में आज श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम है. मथुरा-वृंदावन में श्रृद्धालुओं की भारी भीड़ है. बड़ी संख्या में लोग कान्हा के दर्शनों के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
ISRO Satellite Launch, PM Modi, Nepal Flood, Krishna Janmashtami, Krishna Janmashtami 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com