विज्ञापन

इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन को लेकर CJP ने थाना घेरा, नीशू के पिता का सिर फोड़ने का किया था दावा

CJP Today March: कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के नेता शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे. यहां उन्होंने पुलिस से नीशू आजाद और उनके पिता संजय कुमार के मामले में तुरंत कार्रवाई करने की बात कही है.

इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज पर एक्शन को लेकर CJP ने थाना घेरा, नीशू के पिता का सिर फोड़ने का किया था दावा
दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे सौरव दास और आशुतोष रांका
  • CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका ने शुक्रवार को दिल्ली पुलिस से बातचीत की है.
  • दोनों ने संजय कुमार से मारपीट के मामले में स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग की है.
  • उनका कहना है कि FIR हो चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है.

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेता सौरव दास और आशुतोष रांका शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे. यहां उन्होंने  CJP कार्यकर्ता नीशू आजाद और उनके पिता संजय कुमार के साथ हुई मारपीट के मामले में दिल्ली पुलिस से चर्चा की है. CJP नेताओं ने पुलिस पर ढिलाई बरतने का आरोप लगाया. दोनों नेताओं ने पुलिस पर इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है. इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज ने निशू का वीडियो शेयर किया था. जिसके बाद कॉकरोच जनता पार्टी नेता शुक्रवार को सौरव दास और आशुतोष रांका के नेतृत्व एक तरह से मार्च करते हुए बड़ी संख्या में दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे. जहां उन्होंने छात्रों पर हुए हमलों का विरोध किया है.

स्वतंत्र भारद्वाज पर कार्रवाई की मांग

दरअसल, दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET परीक्षा घोटाले के विरोध में CJP ने आंदोलन किया था. 23 जून को दो पक्षों में कहासुनी के बाद नोबत हाथापाई पर आ गई थी. जहां प्रदर्शन में शामिल CJP कार्यकर्ता निशु आजाद के पिता संजय कुमार पर हमला हुआ था, जिससे उनके सिर में गंभीर चोटे आई थी. इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वयारल हुआ था. इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज ने संजय कुमार का वीडियो शेयर करके हमले की जिम्मेदारी ली थी. जिसके बाद CJP नेताओं का कहना है कि उन्होंने दिल्ली पुलिस से मांग की है कि इस मामले में तुरंत कार्रवाई की जाए.

दिल्ली पुलिस बरत रही ढिलाई: सौरव दास 

सीजेपी नेता सौरव दास का आरोप है कि दिल्ली पुलिस इस मामले में ढिलाई बरत रही है. जब स्वतंत्र भारद्वाज ने हमले की जिम्मेदारी ली है तो उस पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही है. दिल्ली पुलिस ने FIR तो दर्ज कर ली है, लेकिन डेढ़ महीने से ज्यादा का समय निकल चुका है, अब तक इस मामले में कार्रवाई नहीं की गई है. 

दिल्ली पुलिस ने 5 लोगों को बुलाया 

शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर बड़ी संख्या में CJP के कार्यकर्ता जमा हो गए और दिल्ली पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की है, सभी ने स्वतंत्र भारद्वाज पर तत्काल कार्रवाई करने की मांग की है. दिल्ली पुलिस ने पांच लोगों को बातचीत के लिए बुलाया है. बताया जा रहा है कि  सौरव दास और आशुतोष रांका की दिल्ली पुलिस के अधिकारियों से बातचीत चल रही है.

स्वतंत्र भारद्वाज ने बताया आत्मरक्षा का मामला 

वहीं CJP की मांग के बीच स्वतंत्र भारद्वाज का बयान भी सामने आया है. उनका कहना है कि जिस हमले की बात की जा रही है, वह उन्होंने आत्मरक्षा में किया था. क्योंकि अगर उन्होंने जंतर-मंतर पर उस दिन ऐसा नहीं किया होता तो पीट-पीटकर उनकी हत्या भी हो सकती थी. स्वतंत्र भारद्वाज का कहना है कि उनके पास इस बात के सबूत है और वीडियो भी हैं. मुझे 10 से 15 लोगों ने घेर रखा था. जब बुरी तरह से फंस गया था, तब जाकर मैंने आत्मरक्षा में यह कदम उठाया था. जिसके चक्कर में उनके यानि संजय कुमार के सिर में चोट लग गई थी. 

कौन है इंफ्लुएंसर स्वतंत्र भारद्वाज

स्वतंत्र भारद्वाज सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर है. जो हिंदुत्व से जुड़े मुद्दों को सोशल मीडिया पर उठाता है और इसी से जुड़े मुद्दों को लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट करता है. इंस्टाग्राम पर उसके 1.8 लाख फॉलोअर्स हैं. स्वतंत्र भारद्वाज मूल रुप से बिहार के दरभंगा जिले का रहने वाला बताया जाता है जो फिलहाल दिल्ली में रहता है. दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान संजय कुमार के साथ हुई मारपीट का वीडियो शेयर किया था. 

ये भी पढ़ेंः जंतर-मंतर प्रदर्शन में संजय कुमार मामले की कार्रवाई पर सौरभ दास उठाए सवाल, दिल्ली पुलिस ने दिया यह जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
CJP, Sourav Das, Cjp Ashutosh Ranka, Sansad Marg Police Station, CJP March
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com