विज्ञापन
This Article is From Feb 17, 2020

Nirbhaya Case: डेथ वारंट जारी होने के बाद आया निर्भया की मां का Reaction, 'फैसले से बहुत ज्यादा खुश नहीं हूं क्योंकि...'

Nirbhaya Case: कोर्ट के आदेश के बाद निर्भया की मां का रिएक्शन आया. निर्भया की मां आशा देवी (Asha Devi) ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए  कहा, 'मैं बहुत खुश नहीं हूं, क्योंकि यह तीसरी बार है जब डेथ वारंट जारी किया गया.

Nirbhaya Case: डेथ वारंट जारी होने के बाद आया निर्भया की मां का Reaction, 'फैसले से बहुत ज्यादा खुश नहीं हूं क्योंकि...'
कोर्ट के आदेश के बाद निर्भया की मां आशा देवी का आया रिएक्शन.
  • पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों का डेथ वारंट जारी
  • फैसले के बाद निर्भया की मां का आया रिएक्शन
  • कहा- फैसले से बहुत ज्यादा खुश नहीं
नई दिल्ली:

निर्भया रेप और मर्डर मामले (Nirbhaya Rape And Murder Case) में दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट ने दोषियों का डेथ वारंट (Death Warrant) जारी कर दिया है. नए डेथ वारंट के अनुसार तीन मार्च सुबह 6 बजे फांसी की तारीख मुकर्रर की गई है. कोर्ट के आदेश के बाद निर्भया की मां का रिएक्शन आया. निर्भया की मां आशा देवी (Asha Devi) ने न्यूज एजेंसी ANI से बात करते हुए  कहा, 'मैं बहुत खुश नहीं हूं, क्योंकि यह तीसरी बार है जब डेथ वारंट जारी किया गया. हमने अब तक बहुत संघर्ष किया है, इसलिए मैं संतुष्ट हूं कि आखिरकार डेथ वारंट जारी किया गया है. मुझे उम्मीद है कि उन्हें (दोषियों को) 3 मार्च को फांसी दी जाएगी.
 


बता दें कि अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश धर्मेंद्र राणा ने चारों दोषियों -मुकेश कुमार सिंह (32), पवन गुप्ता (25), विनय कुमार शर्मा (26) और अक्षय कुमार (31) को फांसी देने के लिए नए मृत्यु वारंट जारी किए हैं. दिल्ली की अदालत दोषियों के लिए मौत के नए फरमान जारी करने की मांग करने वाली दिल्ली सरकार और निर्भया के माता-पिता की याचिकाओं पर सुनवाई कर रही थी.

निर्भया केस में देरी पर सुप्रीम कोर्ट ने मौत की सजा के मामलों के लिए गाइडलाइन तय की

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने अधिकारियों को यह स्वतंत्रता दी थी कि वे दोषियों को फांसी देने के लिए नए मौत का वारंट जारी करने के लिए निचली अदालत से गुहार लगा सकते हैं. सबसे पहले फांसी देने की तारीख 22 जनवरी तय की गई थी, लेकिन 17 जनवरी के अदालत के आदेश के बाद इसे टालकर एक फरवरी सुबह छह बजे किया गया था. फिर 31 जनवरी को निचली अदालत ने अगले आदेश तक चारों दोषियों की फांसी की सजा पर रोक लगा दी थी. निर्भया मामले के चारों दोषी तिहाड़ जेल में बंद हैं.

VIDEO: सुनवाई के दौरान रो पड़ीं निर्भया की मां, जज से बोलीं- हमेशा दोषियों को सुना जाता है हमें नहीं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nirbhaya Case, Asha Devi, Nirbhaya Case Death Warrant, Nirbhaya Mother Reaction
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com