देश की राजधानी दिल्ली के निक्की यादव मर्डर केस में पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दम घुटने को हत्या की वजह बताया गया है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक, करीब दो घंटे तक चले पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में कुछ अहम खुलासे हुए हैं. निक्की के गले पर निशान मिले हैं, इसके अलावा शरीर पर चोट के कोई दूसरे निशान नहीं हैं. डॉक्टर्स के मुताबिक, बॉडी फ्रिज में थी रहने की स्थिति में हत्या का सही वक्त बता पाना मुश्किल होता है, क्योंकि फ्रिज में नेचुरल प्रोसेस नही होता.विसरा भी प्रिजर्व किया गया. श्रद्धा वालकर हत्याकांड की तर्ज पर इस केस की जांच होगी. सूत्रों के अनुसार, फॉरेंसिक जांच के आधार पर सबूत जुटाए जा रहे हैं, जिस तरह से श्रद्धा हत्याकांड में जुटाए गए थे.
पुलिस के मुताबिक, शादी को लेकर हुए झगड़े के बाद 23 साल की निक्की की उसके 24 वर्षीय लिव इन पार्टनर साहिल गहलोत ने गला दबाकर हत्या कर दी थी और लाश को अपने ढाबे के फ्रिज में छिपा दिया था. निक्की की लाश को साहिल ठिकाने लगा पाता, इससे पहले ही किसी ने पुलिस को खबर कर दी. पुलिस ने 10 फरवरी को निक्की की लाश बरामद की और साहिल को गिरफ्तार किया था. जानकारी के मुताबिक, सगाई के बाद 9 फरवरी को आरोपी साहिल, निक्की के घर गया था, वहां समय बिताने के बाद वे दिल्ली के अलग-अलग जगह गए. वह निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन गया, लड़की का पहले से टिकट तैयार था, उसे गोवा जाना था जिसके बाद झगड़ा हुआ. इसके बाद, साहिल ने निक्की का कत्ल किया और 10 फरवरी को मितराऊं गांव पहुंचा जहां ढाबे में शव ठिकाने लगाकर उसने शादी रचाई.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
NDTV World Summit 2026: महंगे तेल का कारोबार पर कितना असर? गौतम सिंघानिया ने बताया -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
पुलिस के मुताबिक, निक्की को भनक भी नहीं थी कि उसके लिव-इन पार्टनर की सगाई किसी दूसरी महिला से हो गई है. निक्की को साहिल की शादी के एक दिन पहले इसका पता चला था. शादी से एक दिन पहले ही कार में दोनों की लड़ाई हुई थी. बात इतनी बिगड़ गई कि गुस्साए साहिल ने कश्मीरी गेट स्थित ISBT पर मोबाइल चार्जर की केबल (तार) से निक्की का गला घोंट दिया था. साहिल को बीते दिनों कोर्ट में पेश किया गया. कोर्ट ने उसे 5 दिन की रिमांड पर भेज दिया है. निक्की के परिवार ने साहिल के लिए फांसी की मांग की है.
ये भी पढ़ें-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं