विज्ञापन
This Article is From Apr 09, 2025

अब आतंकी राणा की खैर नहीं, NIA की टीम लेकर आ रही है भारत, देना होगा हर जुर्म का हिसाब

आतंकी तहव्वुर राणा को लेकर आ रही फ्लाइट कल सुबह यानी गुरुवार सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लैंड करेगी.

तहव्वुर राणा को लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसी अमेरिका से निकली
नई दिल्ली:

मुंबई हमले में जिन लोगों ने अपनी जान गंवाई और जिन लोगों ने अपनों को खोया अब उन्हें जल्द ही इंसाफ मिलने जा रहा है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि इस आतंकी हमले में शामिल आतंकी तहव्वुर राणा को अमेरिका से अपने कब्जे में  लेकर भारतीय सुरक्षा एजेंसी दिल्ली के लिए रवाना हो चुकी है. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार NIA की टीम तहव्वुर राणा को लेकर कल सुबह यानी गुरुवार की सुबह दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंच जाएगी. भारतीय जमीन पर लैंड होते ही तहव्वुर की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी. और अब आतंकी राणा को अपने हर जुर्म का हिसाब देना होगा.  

तहव्वुर राणा मामले में अब तक क्या-क्या

  • 9 अप्रैल 2025 प्रत्यर्पण को मिली मंजूरी के बाद भारतीय सुरक्षा एजेंसी आतंकी राणा को लेकर अमेरिका से भारत के लिए निकले
  • 7 मार्च 2025 अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट से भारत प्रत्यर्पण पर आतंकी तहव्वुर राणा की याचिका खारिज कर दी.
  • 13 नवंबर 2024 को अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में प्रत्यर्पण के खिलाफ याचिका दायर की थी.
  • 16 दिसंबर 2024 को, अमेरिकी सॉलिसिटर जनरल एलिजाबेथ बी. प्रीलोगर ने सुप्रीम कोर्ट से राणा की याचिका खारिज करने का अनुरोध किया.
  • 21 जनवरी 2025 को, अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने राणा की याचिका खारिज कर दी, जिससे भारत में उनके प्रत्यर्पण का मार्ग प्रशस्त हुआ.
  • सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद, अमेरिकी विदेश विभाग ने राणा के प्रत्यर्पण के संबंध में अगले कदमों का मूल्यांकन करने की घोषणा की.
  • राणा के भारत प्रत्यर्पण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है, जिससे 26/11 हमले के पीड़ितों को न्याय मिलना अब तय है.

आपको बता दें कि बुधवार सुबह से ही ये खबरें आने लगी थी कि तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को लेकर कागजी कार्रवाई अब आखिरी दौर में है और ये पूरी होते ही भारतीय सुरक्षा एंजेंसी इसे लेकर भारत के लिए रवाना हो जाएगी. भारतीय सुरक्षा एजेंसियां राणा के प्रत्यर्पण को लेकर अमेरिकी प्रशासन से संपर्क में थे. कुछ दिन पहले ही अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट ने 26/11 मुंबई आतंकी हमले के आरोपी तहव्वुर राणा की भारत प्रत्यर्पण पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया था.

आतंकी राणा ने अपनी इस याचिका में प्रत्यर्पण के फैसले पर रोक लगाने की मांग की थी. तहव्वुर राणा ने बिगड़े स्वास्थ्य और यातना का हवाला दिया था, लेकिन कोई पैंतरा काम नहीं आया था. अपनी याचिका की सुनवाई के दौरान राणा कोर्ट में भारत न भेजे जाने को लेकर गिड़गिड़ाता भी नजर आया था. उसने कोर्ट को यहां तक कह दिया था कि अगर उसे भारत भेजा जाता है को उसे वहां टॉर्चर किया जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Tahawwur Rana, Terrorist Tahawwur Rana
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com