विज्ञापन
This Article is From May 09, 2023

पंजाब के अमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट में हुए बम धमाकों की जांच के लिए मौके पर पहुंची एनआईए

पंजाब के अमृतसर में रविवार को एक विस्‍फोट हुआ. पुलिस के मुताबिक यह विस्‍फोट स्वर्ण मंदिर के पास हुआ. हेरिटेज स्ट्रीट पर हुए विस्‍फोट में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं हैं.

पंजाब के अमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट में हुए बम धमाकों की जांच के लिए मौके पर पहुंची एनआईए
पंजाब के अमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट में हुए बम धमाकों की जांच के लिए मौके पर एनआईए पहुंची.

पंजाब के अमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट में हुए बम धमाकों की जांच के लिए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) की टीम उस स्थान पर पहुंची, जहां कल  बम विस्फोट की सूचना मिली थी. टीम के सदस्यों ने अमृतसर कमिश्नरेट के अधिकारियों से पुलिस लाइन में बैठक की.

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एनआईए ने फॉरेंसिक टीम के सदस्यों से भी इस बारे में पूछताछ की है.
हेरिटेज स्ट्रीट में स्थित सारागढ़ी पार्किंग के बाहर धमाका करने वाले अज्ञात आरोपितों के खिलाफ कोतवाली थाने की पुलिस ने सोमवार को एफआइआर दर्ज कर ली. आरोपितों का पता लगाने के लिए पुलिस ने रविवार और सोमवार को कई सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले हैं.

पंजाब के अमृतसर में रविवार को एक विस्‍फोट हुआ. पुलिस के मुताबिक यह विस्‍फोट स्वर्ण मंदिर के पास हुआ. हेरिटेज स्ट्रीट पर हुए विस्‍फोट में एक व्यक्ति को मामूली चोटें आईं हैं. विस्‍फोट के कारण कुछ इमारतों के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए. 

ये भी पढ़े:-

"कर्नाटक की संप्रभुता" विवाद: BJP ने निर्वाचन आयोग से की सोनिया गांधी की शिकायत

"कांग्रेस कर्नाटक को देश से अलग मानती है तभी तो...", पीएम मोदी का गांधी परिवार पर हमला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amritsar Heritage Street, Punjab, NIA
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com