Karnataka Assembly Elections 2023: बीजेपी ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की शिकायत चुनाव आयोग से की है. केंद्रीय मंत्री भूपेन्द्र यादव की अगुवाई में बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से मुलाकात की. भूपेन्द्र यादव ने आरोप लगाया है कि कर्नाटक में चुनाव प्रचार के दौरान सोनिया गांधी ने संप्रभु शब्द का जानबूझकर प्रयोग किया था. इनका टुकड़े-टुकड़े गैंग का एजेंडा है, भारत को कमजोर करने का एजेंडा है.
भूपेन्द्र यादव ने आगे कहा कि कांग्रेस पार्टी झूठ की बुनियाद पर प्रचार कर रही है, भारत की एकता और अखंडता के लिए जिन शब्दों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए उनका इस्तेमाल कर रही है. हमने चुनाव आयोग से कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है. कांग्रेस पार्टी अपने विज्ञापन में जिस तरीके का आरोप बीजेपी पर लगा रही है, उसे भी हमने चुनाव आयोग के संज्ञान में लाया है.
-
कंपनी को बचाने में खो दिया परिवार का बड़ा हिस्सा, रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया ने बयां किया दर्द -
'2022 के संकट में भारत हमारे साथ खड़ा रहा'- NDTV World Summit में बोले श्रीलंका के मंत्री चतुरंगा अबेसिंघे -
विदेश में 2-3 दिन बाद क्यों याद आने लगता है घर का खाना? संयुक्ता नायर ने बताई दिलचस्प वजह -
EU-इंडिया ट्रेड डील ट्रैक पर, साल के अंत तक मुहर मुमकिन-NDTV WORLD Summit में बोले EU राजदूत -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026 | भारतीय एविएशन को नई ताकत, GE Aerospace अगले 9–10 साल में देगा 3,200 इंजन -
NDTV World Summit 2026: जर्मनी, इटली और यूरोपीय यूनियन के राजदूत ने क्या कुछ कहा -
AI से नहीं खत्म होंगी नौकरियां! टेक दिग्गज Andrew Ng ने बताया क्यों बेवजह है ‘Job Apocalypse’ का डर -
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि चुनाव आयोग को देश के लोकतंत्र और देश की एकता अखंडता के नाते जो जिम्मेदारी दी गई है. उसके तहत कांग्रेस पार्टी की देश विरोधी कृत्यों के लिए कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे.
बीजेपी ने कहा, ‘‘कर्नाटक भारत संघ में एक बहुत ही महत्वपूर्ण सदस्य राज्य है और भारत संघ के सदस्य राज्य की संप्रभुता की रक्षा करने का कोई भी आह्वान अलगाव के आह्वान के समान है और यह खतरनाक और घातक परिणामों से भरा हुआ है.''
संवाददाताओं से बातचीत में पार्टी नेता तरुण चुघ ने जनप्रतिनिधित्व कानून का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की मान्यता रद्द कर दी जानी चाहिए.
भाजपा ने इस मुद्दे पर गांधी के उस बयान की एक प्रति भी सौंपी, जिसे कांग्रेस ने ट्वीट किया था.
कांग्रेस ने शनिवार को हुबली में एक चुनावी रैली में सोनिया गांधी के भाषण का जिक्र करते हुए एक ट्वीट में कहा था कि कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष ने ‘‘6.5 करोड़ कन्नड़ लोगों को एक कड़ा संदेश दिया''. पार्टी ने उनकी तस्वीर भी साझा की, जिसमें वह जनसभा को संबोधित करते दिख रही हैं. कांग्रेस ने ट्वीट किया था, ‘‘कांग्रेस किसी को भी कर्नाटक की प्रतिष्ठा, संप्रभुता या अखंडता के लिए खतरा पैदा नहीं करने देगी.''
कल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी कर्नाटक में अपनी आखिरी चुनावी रैली में सोनिया गांधी के इस बयान को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला था.
ये भी पढ़ें : IAF का मिग-21 क्रैश, घर की छत पर गिरा विमान का मलबा, 3 की मौत
केरल नाव हादसे में 3 बच्चों सहित एक ही परिवार के 11 लोगों की मौत : रिपोर्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं