- मीरवाइज के घर से उच्च तकनीकी इंटरनेट संचार प्रणाली जब्त
- लैपटॉप, ई टैबलेट, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव सहित कई संचार उपकरण मिले
- कश्मीर के सभी अलगाववादी नेता कुछ समय से जेल में बंद
राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने जम्मू-कश्मीर में आतंकी और अलगाववादी संगठनों को वित्त पोषण के मामले में मीरवाइज उमर फारूक और अन्य अलगाववादियों के परिसरों सहित सात स्थानों पर मंगलवार को छापे मारे. एजेंसी ने कहा कि उसने मीरवाइज के घर से उच्च तकनीकी इंटरनेट संचार प्रणाली जब्त की.
एजेंसी ने कई स्थानों से पाकिस्तान के शैक्षणिक संस्थानों में प्रवेश के लिए वीजा सिफारिश वाले पत्र और आतंकवादी संगठनों के लेटरहेड भी जब्त करने का दावा किया. अधिकारियों ने बताया कि एनआईए के अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस और सीआरपीएफ के जवानों के साथ मिलकर मीरवाइज, पाकिस्तान समर्थक अलगाववादी सैयद अली शाह गिलानी के बेटे नसीम गिलानी और तहरीक ए हुर्रियत के प्रमुख अशरफ सेहराई सहित अलगाववादी नेताओं के घरों की तलाशी ली.
-
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न
अलगाववादी नेता यासीन मलिक ने कहा, कभी सुरक्षा मिली ही नहीं तो क्या वापस ले रही सरकार!
एनआईए प्रवक्ता ने कहा कि छापेमारी के दौरान, एनआईए टीमों ने संपत्ति के कागजात, वित्तीय लेनदेन पर्चियां और बैंक खातों का ब्यौरा सहित अपराध से जुड़ी सामग्री जब्त की. छापेमारी में लैपटॉप, ई टैबलेट, मोबाइल फोन, पेन ड्राइव, संचार प्रणाली और डीवीआर सहित इलेक्ट्रानिक उपकरण भी जब्त किए गए.
अलगाववादी नेता यासीन मलिक गिरफ्तार, सुप्रीम कोर्ट में 35-A की सुनवाई से पहले हुई कार्रवाई
इनके अलावा, जेकेएलएफ नेता यासिन मलिक, शब्बीर शाह, जफर भट और मसर्रत आलम के आवास पर भी छापे मारे गए. मीरवाइज और सेहराई के अलावा अन्य सभी नेता कुछ समय से जेल में बंद हैं. एनआईए ने पिछले साल मीरवाइज के दो मामा मौलवी मंजूर और मौलवी शाफत तथा उनके दो करीबियों से पूछताछ की थी. ये दोनों सेवानिवृत्त वरिष्ठ सरकारी अधिकारी हैं.
VIDEO : अलगाववादियों के खिलाफ सख्त कदम
एनआईए जांच का उद्देश्य सुरक्षाबलों पर पथराव, स्कूल जलाने और सरकारी प्रतिष्ठानों को नुकसान पहुंचाने सहित अन्य आतंकी गतिविधियों को धन मुहैया कराने के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाना है. इस मामले में लश्कर-ए-तैयबा के मुखौटा संगठन जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद को भी नामजद किया गया है.
(इनपुट भाषा से)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं