रिलायंस चेयरमैन मुकेश अंबानी के आवास के पास लावारिस कार में विस्फोटक रखने के मामले में एनआईए की टीम शुक्रवार को मामले की कड़ियों को जोड़ने पहुंची. एनआईए की टीम इस केस में आरोपी मुंबई पुलिस के अफसर सचिन वाजे को लेकर शुक्रवार रात 10.40 बजे घटनास्थल पर पहुंची. जांच अधिकारियों का मौके पर क्राइम सीन रिक्रिएट करने का इरादा है.
एनआईए को अंदेशा है कि लावारिस कार के पीछे एक और शख्स जो पीपीई किट पहने हुए दिखाई दे रहा था, वह सचिन वाजे (Sachin Vaze) ही था. लिहाजा उसने इस साजिश को कैसे अंजाम दिया, इसी गुत्थी को सुलझाने उसे घटनास्थल पर ले जाया गया है. वाजे उस लावारिस कार के मालिक मनसुख हिरेन के मामले (Mansukh Hiren Case) में भी संदिग्ध है. लिहाजा घटनास्थल से जुड़े कई सवालों का जवाब तलाशना बाकी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सचिन वाजे को घटनास्थल के पास लाकर पैदल चलाया गया. उसे पहले 3 बार शर्ट पैंट में पैदल चलाया गया. फिर उसके बाद कुर्ता और सिर पर रूमाल बांधकर चलने को कहा गया. दरअसल, लावारिस कार के पीछे दूसरी कार के पास जो शख्स चलता हुआ देखा गया था, वह ऐसे ही ढीला-ढाला कुर्ता पहने हुए था. एनआईए का मानना है कि वह सचिन वाजे ही था.
मशहूर उद्योगपति मुकेश अंबानी के घर एंटीलिया के बाहर संदिग्ध गाड़ी पार्किंग और मनसुख हिरेन हत्याकांड से जुड़े मामले में सचिन वाजे की अग्रिम जमानत याचिका पर आज ठाणे कोर्ट नें सुनवाई हुई. इस दौरान ATS ने कोर्ट को लिखित जवाब सौंपा. अब अगली सुनवाई 30 मार्च को होगी. इस बीच, मामले में एक और बड़ा खुलासा हुआ है. मामले की जांच कर रही NIA और ATS को 17 फरवरी का सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा है जिसमें मनसुख हिरेन और सचिन वाजे एक साथ दिखाई दे रहे हैं.
दोनों के बीच मुम्बई के फोर्ट इलाके में मर्सिडीज में 10 मिनट की मीटिंग भी हुई है जबकि मनसुख हिरेन ने बयान दिया था कि 17 फरवरी को उन्होंने अपनी स्कोर्पियो कार विक्रोली हाई वे पर छोड़ दिया था और टैक्सी से क्रॉफर्ड मार्किट गये थे. दूसरे दिन पता चला था कि स्कोर्पियो कार चोरी हो गई है. खास बात है कि मनसुख का वो बयान खुद सचिन वाजे ने लिया था और उसमें 17 फरवरी को खुद के मिलने का उल्लेख नहीं किया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं