विज्ञापन
This Article is From Jul 11, 2020

"भारतीय साथियों की मदद" के लिए न्यूजीलैंड के यूट्यूबर ने दिल्ली में डोनेट किया प्लाज्मा

कार्ल रॉक ने सीएम को जवाब दिया, "वाह, अरविंद केजरीवाल ने मुझे दिल्ली वाला कहा... यह सम्मान की बात है"

"भारतीय साथियों की मदद" के लिए न्यूजीलैंड के यूट्यूबर ने दिल्ली में डोनेट किया प्लाज्मा
न्यूजीलैंड मूल के YouTuber कार्ल रॉक ने दिल्ली के एक अस्पताल में प्लाज्मा दान किया.
नई दिल्ली:

दिल्ली में लगातार फैल रहे कोरोनावायरस संक्रमण के बीच सीएम अरविंद केजरीवाल ने लोगों से कोविड-19 रोगियों की मदद के लिए प्लाज्मा दान करने की अपील की है. इस अपील से प्रभावित होकर पिछले तीन सालों से दिल्ली में रह रहे न्यूज़ीलैंड के वीडियो लॉगर कार्ल रॉक (Karl Rock) ने पहल की और कोरोनोवायरस रोगियों की मदद के लिए प्लाज्मा दान किया. कार्ल के इस उपकार पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उनकी तारीफ की. वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए, केजरीवाल ने कहा: "न्यूजीलैंड के मूल निवासी कार्ल रॉक ने प्लाज्मा का दान किया. आपको उनके अनुभव के बारे में उनका वीडियो देखना होगा. मुझे यकीन है कि यह कई और लोगों को प्लाज्मा दान करने और जीवन बचाने में मदद करने के लिए प्रोत्साहित करेगा"

कार्ल रॉक ने सीएम को जवाब दिया, "वाह, अरविंद केजरीवाल ने मुझे दिल्ली वाला कहा... यह सम्मान की बात है" फेमस YouTuber कार्ल रॉक दो खुद कोरोनावायरस से ठीक हुए हैं, उन्होंने दक्षिणी दिल्ली में "विश्व स्तरीय" लिवर और बाइलिरी साइंसिस इंस्टिट्यूट में अपने अनुभव का वर्णन करते हुए एक छोटा वीडियो जारी किया.  उन्होंने कोरोना से ठीक होने वाले और लोगों से भी अपील की कि वह प्लाज्मा डोनेट करने के लिए आगे आएं. 

कार्ल रॉक अपने वीडियो में कहते हैं, “नमस्ते दोस्तों. अब आप जानते हैं कि मुझे भी कोरोना था. और इसका एक लाभ यह है कि वास्तव में बीमार लोगों की मदद करने के लिए मैं प्लाज्मा दान करने में सक्षम हूं ... जो गंभीर स्थिति में हैं. तो, दूसरा मैंने सुना कि दिल्ली के मुख्यमंत्री ने एक प्लाज्मा बैंक खोला है, मैंने इन्हें फोन किया और खुद को पंजीकृत किया, "

कार्ल ने कहा, "मेरे साथी भारतीयों की मदद करने के लिए प्लाज्मा देना और दूसरे लोगों की मदद करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है," कार्ल रॉक ने अपने दर्शकों को याद दिलाते हुए, कहा "प्लाज्मा थेरेपी अभी हमारे पास COVID-19 का सबसे अच्छा इलाज है".

9 मिनट के वीडियो में, वह दर्शकों को दक्षिण दिल्ली के एक संक्षिप्त दौरे पर ले जाता है, जिसमें खान मार्केट भी शामिल है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दिवंगत जवाहरलाल नेहरू के निवास स्थान हैं. दिल्ली के वसंत कुंज में ILBS में,  रॉक हिंदी में अस्पताल के कर्मचारियों के साथ बातचीत करते हैं. जिस वक्त मेडिकल स्टाफ उसे प्लाज्मा दान के लिए तैयार कर रहा है उस समय वह उन्हें अपने लक्षणों का वर्णन करते दिख रहे हैं.

रवीश कुमार का प्राइम टाइम : दिल्ली में प्लाज्मा दान करने वालों की भारी कमी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Coronavirus, Plasma Donation Bank, Plasma Donation, Karl Rock
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com