विज्ञापन
This Article is From Oct 13, 2017

रेलवे का दिवाली तोहफा, चलेगी दिल्ली-मुंबई के बीच नई राजधानी एक्‍सप्रेस, पुरानी से सस्ती और तेज

रेलवे बोर्ड की ओर से कहा गया है कि यह विशेष ट्रेन 16 अक्तूबर को हजरत निजामुद्दीन से बांद्रा टर्मिनस के लिए चलेगी.

Also Read in
रेलवे का दिवाली तोहफा, चलेगी  दिल्ली-मुंबई  के बीच नई राजधानी एक्‍सप्रेस, पुरानी से सस्ती और तेज
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
नई दिल्ली: दिल्ली मुंबई मार्ग पर चलने वाली दो राजधानी एक्सप्रेस की अपेक्षा सस्ती और तेज राजधानी एक्सप्रेस चला कर यात्रियों को रेलवे दिवाली का तोहफा देने जा रही है. रेलवे बोर्ड की ओर से कहा गया है कि यह विशेष ट्रेन 16 अक्तूबर को हजरत निजामुद्दीन से बांद्रा टर्मिनस के लिए चलेगी. दिल्ली मुंबई के बीच चल रहे दो राजधानी एक्सप्रेस के मुकाबले इस नयी राजधानी में यात्रा के समय में न केवल दो घंटे की कमी आएगी बल्कि इसमें 600 से 800 रूपये का खर्च भी कम आएगा. रेलवे बोर्ड के सदस्य यातायात मोहम्मद जमशेद ने बताया, ‘यह विशेष राजधानी एक्सप्रेस प्राथमिक तौर पर तीन महीने के लिए चलेगी.

इसका परिचालन 16 अक्तूबर से 16 जनवरी तक होगा. यह गाडी हफ्ते में तीन दिन चलेगी.’ दिल्ली से मुंबई के बीच फिलहाल दो राजधानी एक्सप्रेस चल रही है जिसमें अगस्तक्रांति राजधानी तथा नयी दिल्ली मुंबई सेंट्रल राजधानी एक्सप्रेस शामिल है. दोनो में क्रमश: 17 और 16 घंटे का समय लगता है, हालांकि, दोनो में से कोई गाडी बांद्रा नहीं रूकती है. नयी गाड़ी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से मुंबई जाने में 14 घंटे का समय लगेगा. यह ट्रेन दिल्ली से मुंबई के रास्ते में कोटा, वडोदरा तथा सूरत में रूकेगी.

(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajdhani Express
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com