विज्ञापन

10 अक्टूबर को नई दिल्ली और निजामुद्दीन स्टेशन आने वालीं कईं ट्रेनें रद्द, विरोध प्रदर्शन के बीच रेलवे का फैसला

दिल्ली में चुनाव आयोग के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शनों के चलते 10 अक्टूबर को नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पर आने वालीं कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

10 अक्टूबर को रेलवे स्टेशन के पास भारी ट्रैफिक जाम होने की आशंका है. (सांकेतिक तस्वीर)
IANS
नई दिल्ली:

दिल्ली में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन का असर अब रेलवे पर भी पड़ने लगा है. कल ही करीब 5 हजार यात्रियों की ट्रेन छूट गई थी. और अब खबर है कि दिल्ली के दो बड़े रेलवे स्टेशन- नई दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन पर आने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है.

दरअसल, 10 अक्टूबर को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) ने जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है. इसे देखते हुए 10 अक्टूबर को दोनों रेलवे स्टेशनों के आसपास भारी ट्रैफिक की आशंका है. इसी कारण कई ट्रेनों को रद्द किया गया है.

कौन सी ट्रेनें रद्द रहेंगी?

रेलवे ने बताया कि दोपहर 2 बजे के बाद अपने शुरुआती स्टेशन से चलने वालीं और 10 अक्टूबर को सुबह 4 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच नई दिल्ली या हजरत निजामुद्दीन पहुंचने वालीं ट्रेनें रद्द रहेंगी.

इसका मतलब हुआ कि अगर आप किसी जगह से दिल्ली आने के लिए 2 बजे के बाद ट्रेन पकड़ते हैं और उसे शनिवार को 2 बजे से पहले दिल्ली पहुंचना था, तो वह यहां नहीं रुकेगी.

यह भी पढ़ेंः 'संस्थाओं को बार-बार चोर बताना, भरोसा कम कर सकती है', EC के खिलाफ प्रदर्शन के बीच 42 पूर्व जजों ने दी चेतावनी

क्यों रद्द की गईं ट्रेनें?

10 अक्टूबर को दिल्ली में बड़ा प्रदर्शन होने वाला है. इस कारण ही दोनों रेलवे स्टेशनों के पास भारी ट्रैफिक जाम हो सकता है. इसे देखते ही ट्रेनें रद्द करने का फैसला लिया गया है.

रेलवे ने बताया कि यात्रियों को सुविधा को देखते हुए कई मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है.

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि स्टेशन आने से पहले वे अपनी ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें.

यह भी पढ़ेंः दिल्ली में 2 दिन नहीं मिलेगी शराब, 9 और 10 अक्टूबर को सभी दुकानें रहेगी बंद; सरकार ने क्यों लिया ये फैसला?

कल 5,000 यात्रियों की छूट गई थी ट्रेन

चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कई दिन से दिल्ली में प्रदर्शन हो रहे हैं. इसके चलते ही कई इलाकों में भयंकर ट्रैफिक जाम हो रहा है. इस कारण गुरुवार को करीब 5,000 यात्रियों की ट्रेन छूट गई थी.

रेल मंत्रालय के आधिकारिक सूत्रों ने NDTV को बताया था कि गुरुवार को भारी जाम के कारण करीब 5,000 यात्रियों की ट्रेन छूट गई. दोपहर के बाद नई दिल्ली और आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम के चलते कई यात्री समय पर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच सके. 

इसके अलावा, यह भी जानकारी सामने आई थी कि IRCTC की ग्रुप टिकट बुकिंग भी कैंसिल हो गई. इससे टिकट बुकिंग में भी परेशानी हो रही है.

ये वीडियो भी देखें- 10 अक्टूबर के प्रदर्शन से पहले दिल्‍ली पुलिस का एक्‍शन प्‍लान तैयार, चकमा दे पाएंगे राहुल गांधी?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Railway Train, IRCTC, Indian Railway, CJP Protest, Gyanesh Kumar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com