- दिल्ली में भारी ट्रैफिक जाम के की वजह से 5 हजार से अधिक यात्रियों की ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से छूट गई
- जाम की वजह से बेंगलुरु, बनारस, लखनऊ समेत कई शहरों के यात्री समय पर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच सके
- कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की वजह से लगे जाम की वजह से आम यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी
दिल्ली में 8 अक्टूबर को भारी जाम की वजह से 5000 यात्रियों की ट्रेन नई दिल्ली स्टेशन से छूट गई. दरअसल गुरुवार को दोपहर 12 बजे के बाद नई दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में भारी ट्रैफिक जाम की वजह से बहुत से यात्री समय पर रेलवे स्टेशन पहुंच ही नहीं सके, जिसकी वजह से वह ट्रेन नहीं पकड़ पाए. बेंगलुरु,बनारस, लखनऊ समेत अलग-अलग पर जाने वाले यात्री रेलवे स्टेशन पर रातभर बैठे परेशान होते रहे. उनको समझ ही नहीं आ रहा कि वे करें क्या. कई बेबस यात्रियों ने अपनी परेशानी एनडीटीवी पर बयां की.
मेरी बेंगलुरु की ट्रेन छूट गई
एक यात्री ने बताया कि उनको बेंगलुरु जाना था. लेकिन दिल्ली में लगे ट्रैफिक जाम की वजह से वह समय से रेलवे स्टेशन नहीं आ पाए और उनकी ट्रेन छूट गई. अब उनको पूरी रात यहां बैठकर अगले दिन और अगली ट्रेन का इंतजार करना होगा.

4 घंटे से रेलवे स्टेशन पर बैठा हूं
बनारस जाने वाले अन्य यात्री ने बताया कि वह बस पकड़कर रेलवे स्टेशन आए थे. लेकिन रास्ते में इतना ज्यादा जाम था कि वह समय से ट्रेन पकड़ने के लिए रेलवे स्टेशन नहीं आ पाए. उनकी ट्रेन छूट गई. वह चार घंटे से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर बैठे थे. उनको वापस घर लौटना पड़ रहा है.

मेरी लखनऊ की ट्रेन छूट गई
श्याम सुंदर नाम के एक यात्री ने बताया कि नई दिल्ली आने के लिए उन्होंने कनॉट प्लेस से बस पकड़ी थी लेकिन रास्ते में उनकी बस ट्रैफिक में फंस गई.उनकी लखनऊ की ट्रेन छूट गई, उनको पूरी रात रेलवे स्टेशन पर ही गुजारनी पड़ रही है.

जाम की वजह से रेलवे स्टेशन समय पर नहीं पहुंचा
केरल के मोहम्मद हादिक भी ट्रेन छूटने से बहुत परेशान थे. उन्होंने कहा कि भारी जाम की वजह से उन्होंने अपनी ट्रेन मिस कर दी है. उनको नहीं पता कि अब वह क्या करेंगे.

ट्रेन छूट गई, अब क्या करूं
चेन्नई के मोहम्मद सहल भी ट्रेन छूटने से बहुत ज्यादा परेशान थे. उन्होंने कहा कि दिल्ली में लगे भारी जाम की वजह से उनकी ट्रेन छूट चुकी है. अब उनको नहीं पता है कि वे क्या करेंगे.

बता दें कि दिल्ली में गुरुवार को ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन की वजह से भारी जाम लगा था. जिसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा. ट्रेन से सफर करने वाले यात्री समय पर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंच सके और उनकी ट्रेन छूट गई. उनको पूरी रात रेलवे स्टेशन पर बैठकर परेशान होना पड़ा. वहीं RCTC ग्रुप टिकट बुकिंग कैंसिंल होने से भी यात्री काफी परेशान दिखे.
ये वीडियो भी देखें-
ये भी पढ़ें-नई दिल्ली स्टेशन से 5000 यात्रियों की छूटी ट्रेन, IRCTC की ग्रुप बुकिंग भी हुई कैंसिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं