नई दिल्ली: सीआईएसएफ(CISF) के महानिदेशक शील वर्धन सिंह ने सीआईएसएफ मुख्यालय दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान सीआईएसएफ के 90 अधिकारियों और कर्मियों को पुलिस पदक, अग्निशमन सेवा पदक और केंद्रीय गृह मंत्री के पुलिस प्रशिक्षण में उत्कृष्टता के लिए पदक से सम्मानित किया. उक्त पदक उन्हें गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और अन्य अवसरों पर भारत सरकार द्वारा प्रदान किए गये हैं. यह सीआईएसएफ के इतिहास में अब तक आयोजित सबसे बड़ा अलंकरण समारोह है.
समारोह के दौरान, सीआईएसएफ के महानिदेशक शील वर्धन सिंह ने सीआईएसएफ अधिकारियों और कर्मियों को पुलिस पदक और केंद्रीय गृह मंत्री पदक से सम्मानित किया. अपने संबोधन में सीआईएसएफ महानिदेशक ने सभी सम्मानित अधिकारियों और कर्मियों को बधाई दी और कहा कि भारत सरकार द्वारा इस तरह के प्रतिष्ठित पदक से सम्मानित किया जाना बल के लिए बहुत गर्व की बात है.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति और अर्थव्यवस्था पर चर्चा, आज एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
उन्होंने पदक से सम्मानित सीआईएसएफ के अधिकारियों और कर्मियों के परिवार के सदस्यों की भी सराहना की, क्योंकि उनके अटूट समर्थन और प्रेरणा ने सीआईएसएफ के अधिकारियों और कर्मियों को अपने कार्यों को अत्यंत समर्पण भाव से पूरा करने और उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल करने में सक्षम बनाया.
उन्होंने यह भी कहा कि सीआईएसएफ को एक बहुआयामी, पेशेवर रूप से सक्षम और लोगों के अनुकूल बल के रूप में जाना जाता है, जिसका देश भर में व्यापक सार्वजनिक इंटरफ़ेस है. सीआईएसएफ देश के आर्थिक विकास को प्रभावित करने वाले संवेदनशील और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के मुख्य क्षेत्रों को सुरक्षित करने में एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहा है.
इसे भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं