विज्ञापन

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड का नया CCTV फुटेज, दिख रही सुवेंदु के PA की गाड़ी

बंगाल के मध्यमग्राम में बीजेपी नेता सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या को लेकर अब सनसनीखेज खुलासे सामने आए हैं. घटनास्थल के पास का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है.

चंद्रनाथ रथ हत्याकांड का नया CCTV फुटेज, दिख रही सुवेंदु के PA की गाड़ी
सुवेंदु अधिकारी के PA चंद्रनाथ देव की हत्या से जुड़ा घटनास्थल का एक CCTV सामने आया है.
  • पश्चिम बंगाल में BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हत्या हुई है.
  • हत्या की घटना उनके घर से लगभग पचास मीटर दूरी पर रात में अज्ञात हमलावरों ने की थी.
  • इस मामले का एक नया सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें चंद्रनाथ रथ की गाड़ी गुजरती हुई दिखाई दे रही है.

पश्चिम बंगाल में BJP नेता सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक (PA) चंद्रनाथ रथ की गोली मारकर हुई हत्या से सियासी बवाल मचा है. चुनावी नतीजों के तुरंत बाद हुई इस घटना ने पूरे राज्य से सियासी माहौल को गरमा दिया है. बीती रात चंद्रनाथ रथ को अज्ञात हमलावरों के उनके घर से मात्र 50 मीटर दूर गोली मार दी थी. इस घटना से जुड़ा एक नया CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें सुवेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की गाड़ी गुजरती नजर आ रही है. 
 

चंद्रनाथ रथ की हत्या मामले की जांच CID ने शुरू कर दी है. अब से थोड़ी देर पहले जांच के लिए CID ​​टीम मौके पर पहुंची. CID पश्चिम बंगाल के एक सदस्य ने कहा, "हम यहां जांच करने आए थे. अभी हम कुछ नहीं कह सकते..."

कई लोगों को हिरासत में लिया, SIT कर रही जांच

पश्चिम बंगाल पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस मामले में कई लोगों को हिरासत में लिया गया है, इनमें कुछ पुराने अपराधी भी है. हालांकि मुख्य शूटर्स अभी फरार है. घटना की जांच लिए SIT बनाई गई है. IG लेवल के अधिकारी SIT को हेड कर रहे हैं. SIT में अलग-अलग जगहों के पुलिस अधिकारी और टीम शामिल है. ये टीम पूरे हत्याकांड की जांच करेगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Chandranath Rath, Chandranath Rath Murder, Chandranath Rath Murder Case, Chandranath Rath Profile, Chandranath Rath Murder Video
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com