विज्ञापन

नेपाल बाढ़ की सैटेलाइट तस्वीरों ने दिखाया तबाही की असली मंजर, कई इलाकों का बदला भूगोल

सैटेलाइट तस्वीरों में भोटे कोशी नदी के किनारे बसे कई इलाके उजड़ते दिखाई दे रहे हैं. बाढ़ ने सड़कों, पुलों और रिहायशी क्षेत्रों को गंभीर नुकसान पहुंचाया है.

नेपाल बाढ़ की सैटेलाइट तस्वीरों ने दिखाया तबाही की असली मंजर, कई इलाकों का बदला भूगोल
सैटेलाइट तस्वीरों में भोटे कोशी नदी के किनारे बसे कई इलाके उजड़ते दिखाई दे रहे हैं.

नेपाल-चीन सीमा पर आई ग्लेशियल लेक आउटबर्स्ट फ्लड (GLOF) आपदा ने रसुवा जिले में भारी तबाही मचाई है. नेपाल की नेशनल डिजास्टर रिस्क रिडक्शन एंड मैनेजमेंट अथॉरिटी ने इस आपदा से पहले और बाद की सैटेलाइट तस्वीरें जारी की हैं, जिनमें प्रभावित क्षेत्रों की भयावह स्थिति साफ दिखाई दे रही है.
 

सैटेलाइट तस्वीरों में दिखी बर्बादी

PlanetLab द्वारा ली गई सैटेलाइट तस्वीरों को Stimson Center की मदद से प्राप्त किया गया है. इन तस्वीरों में स्याफ्रुबेसी से लेकर देवीघाट तक का इलाका दिखाई देता है. देवीघाट, बेत्रावती, हाकुबेसी और स्याफ्रुबेसी जैसे क्षेत्रों में बाढ़ के बाद बड़े पैमाने पर नुकसान दर्ज किया गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

नदी किनारे बसे इलाकों पर सबसे ज्यादा असर

तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि भोटे कोशी नदी के दोनों किनारों पर बसे कई रिहायशी क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गए. कई घर पूरी तरह नष्ट हो गए जबकि कई इलाकों में जमीन का स्वरूप ही बदल गया. नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ इसका फैलाव भी काफी चौड़ा हो गया है.

Latest and Breaking News on NDTV

बदली नदी की धारा, बढ़ा कटाव

विशेषज्ञों के अनुसार कई स्थानों पर नदी की धारा ने नया रास्ता बना लिया है. तेज बहाव के कारण बड़े पैमाने पर कटाव हुआ है. पहाड़ी क्षेत्रों में मिट्टी और चट्टानों के खिसकने से स्थिति और गंभीर हो गई है.

Latest and Breaking News on NDTV

सड़कों और पुलों को भारी नुकसान

इस आपदा ने पूरे इलाके के बुनियादी ढांचे को झकझोर दिया है. कई किलोमीटर लंबी सड़कें बह गई हैं जबकि छोटे और बड़े पुल भी क्षतिग्रस्त या पूरी तरह नष्ट हो गए हैं. सैटेलाइट तस्वीरें बताती हैं कि इस बाढ़ ने केवल जनजीवन ही नहीं बल्कि पूरे क्षेत्र के भूगोल को भी बदलकर रख दिया है.

यह भी पढ़ें- नेपाल बाढ़ में फंसे 31 तीर्थयात्रियों में पूर्व DRDO चीफ सतीश रेड्डी और उनकी पत्नी भी शामिल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nepal Floods, Bhote Koshi River, Rasuwa District
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com