NEET पेपर लीक मामले में जांच एजेंसी सीबीआई ने ओडिशा से सुशांत कुमार मोहंती को गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के मुताबिक मामले में सुशांत की भूमिका मास्टरमाइंड की बताई जा रही है. फिलहाल सीबीआई ने सुशांत को पांच दिन की रिमांड पर भेज दिया है.
बता दें कि उडिशा से अब तक इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. अब तक मामले में कुछ 42 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. गौरतलब है कि इससे पहले 4 अगस्त को भी सीबीआई ने नीट पेपर लीक मामले में एक सॉल्वर को गिरफ्तार किया था.
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026: AI, कूटनीति, अर्थव्यवस्था और संस्कृति पर चर्चा, एक मंच पर जमा होंगे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
सॉल्वर संदीप, राजस्थान के भीलवाड़ा के मेडिकल कॉलेज में MBBS की पढ़ाई कर रहा है. सॉल्वर संदीप को सीबीआई द्वारा गिरफ्तारी के बाद पटना की विशेष कोर्ट में पेश किया गया था. इसके बाद उसे 5 दिन की रिमांड में भेज दिया गया था.
सीबीआई ने 13 आरोपियों के खिलाफ दर्ज की एफआईआर
बता दें 1 अगस्त को नीट पेपर लीक मामले में सीबीआई ने चार्जशीट दाखिल कर दी थी. इस चार्जशीट में केंद्रीय जांच ब्यूरो ने 13 लोगों के नाम दर्ज किए हैं. इसमें चार अभ्यर्थी, एक जूनियर इंजीनियर और दो सरगनाओं के नाम शामिल हैं. सीबीआई ने यह भी बताया कि इस मामले में कुछ छात्रों के माता-पिता के नाम भी शामिल हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं