विज्ञापन

NDTV Indian of the Year 2026 का काउंटडाउन शुरू, देश की शीर्ष हस्तियां चुनेंगी इस साल के चेंजमेकर्स

NDTV Indian of the Year 2026 के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है. इस प्रतिष्ठित सम्मान के जरिए उन व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने जनसेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, उद्योग, साहित्य, मनोरंजन और खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण योगदान दिया है.

NDTV Indian of the Year 2026 का काउंटडाउन शुरू, देश की शीर्ष हस्तियां चुनेंगी इस साल के चेंजमेकर्स
NDTV Indian of the Year 2026: प्रभावशाली भारतीयों की पहचान का मंच फिर तैयार
NDTV

NDTV Indian of the Year 2026 के लिए काउंटडाउन शुरू हो गया है. इस प्रतिष्ठित सम्मान के जरिए उन व्यक्तित्वों को सम्मानित किया जाएगा जिन्होंने जनसेवा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कारोबार, साहित्य, मनोरंजन और खेल समेत विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देकर देश पर स्थायी प्रभाव छोड़ा है.

इस पुरस्कार के विजेताओं का चयन करने के लिए 11 सदस्यीय जूरी का गठन किया गया है. जूरी में न्यायपालिका, उद्योग, नीति निर्माण, चिकित्सा, मीडिया, सिनेमा, साहित्य और खेल जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल हैं.

कौन-कौन हैं जूरी सदस्य?

पूर्व मुख्य न्यायाधीश जस्टिस DY चंद्रचूड़
संजीव गोयनका, चेयरमैन, RP-Sanjiv Goenka Group
अमिताभ कांत, पूर्व G20 शेरपा और पूर्व CEO, नीति आयोग
डॉ. प्रीथा रेड्डी, एग्जीक्यूटिव वाइस चेयरपर्सन, Apollo Hospitals
संजीव सान्याल, सदस्य, प्रधानमंत्री की आर्थिक सलाहकार परिषद
प्रसून जोशी, चेयरमैन, प्रसार भारती
करण जौहर, फिल्म निर्माता एवं संस्थापक, Dharma Productions
अनुपम खेर, अभिनेता और FTII के पूर्व चेयरमैन
अमीश त्रिपाठी, लेखक और राजनयिक, पूर्व निदेशक, नेहरू सेंटर लंदन
भरत आनंद, डीन, NYU Stern School of Business
लिएंडर पेस, ओलंपिक पदक विजेता और 18 ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले भारतीय टेनिस दिग्गज

NDTV Indian of the Year अवार्ड उन व्यक्तियों को सम्मानित करता है जिन्होंने अपनी व्यक्तिगत उपलब्धियों से आगे बढ़कर समाज, देश और भविष्य की दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इस मंच पर हर साल ऐसे चेंजमेकर्स को पहचान मिलती है जिन्होंने अपने क्षेत्र में असाधारण प्रभाव छोड़ा हो.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Indian Of The Year Award, Indian Of The Year Awards, Indian Of The Year Awards Ndtv Awards, Indian Of The Year Awards Ndtv, Indian Of The Year Awards News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com