इज़रायल (Israel) ने अब हमास (Hamas) के खिलाफ जमीनी जंग लड़ने की तैयारी कर ली है. NDTV की टीम इज़रायल, गाज़ा बॉर्डर पर पहुंची. यहां सिर्फ इज़रायल के टैंक ही टैंक नजर आ रहे हैं. इज़रायल ने यहां दर्जनों की तादात में टैंक तैनात कर दिये हैं. इससे साफ संकेत मिल रहे हैं कि अब इज़रायल हवाई हमले के बाद जमीनी ऑपरेशन को तैयार है. इस बीच इज़रायल ने गाज़ा के आम नागरिकों को चेतावनी दी है कि वो अगले 24 घंटों के भीतर ये गाज़ा पट्टी छोड़कर दक्षिण की ओर चले जाएं.
गाज़ा पट्टी का जो उत्तरी भाग है और इज़रायल का जो दक्षिणी भाग है, वो मोर्चा खुलने वाला है, ऐसे संकेत मिल रहे हैं. गाज़ा शहर को इज़रायल से अलग करने वाली सीमा पर कई टैंकों और बख्तरबंद वाहनों का एक लंबा काफिला तैनात है, जैसा कि आज सुबह युद्ध के मैदान से रिपोर्टिंग करते समय एनडीटीवी के एक दल ने देखा. इजरायली सेना द्वारा भूमिगत सुरंगों और नागरिकों के आवास वाली इमारतों में हमास के ठिकानों की मौजूदगी का संकेत मिलने के बाद बड़े पैमाने पर ये तैनाती की गई है.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
गाज़ा की सीमा दक्षिण में मिस्र के साथ लगती है, जो ब्लॉक रहती है, और उत्तर और पूर्व में इज़रायल के साथ लगती है. इज़रायल ने तटीय क्षेत्र में सभी मानवीय सहायता रोक दी है, पानी की आपूर्ति और बिजली काट दी है. इज़रायली सेना ने कहा कि एरिया छोड़ने का आदेश नागरिकों की व्यक्तिगत सुरक्षा के लिए था. उन्होंने कहा कि उनकी सेनाएं आने वाले दिनों में वहां अभियान शुरू करेंगी, क्योंकि हमास के सदस्य शहर की भूमिगत सुरंगों में छिपे हुए हैं.
संयुक्त राष्ट्र ने अपना अभियान दक्षिण की ओर स्थानांतरित कर दिया है. उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि गाजा शहर के 11 लाख लोगों को इस तरह शहर छोड़ने के लिए मजबूर किया गया, तो परिणाम "विनाशकारी" होंगे.
इजरायली रक्षा बल ने कहा, "गाजा के निवासियों, अपनी व्यक्तिगत सुरक्षा और अपने परिवारों के लिए दक्षिण की ओर चले जाएं. हमास आतंकवादियों से दूरी बनाएं जो आपको मानव ढाल के रूप में उपयोग करते हैं. आईडीएफ आने वाले दिनों में गाजा शहर में महत्वपूर्ण ऑपरेशन जारी रखेगा, और नागरिकों को नुकसान पहुंचाने से बचना चाहता है." सैन्य प्रवक्ता ने कहा कि नागरिक उनके दुश्मन नहीं हैं और उनका उन्हें निशाना बनाने का इरादा नहीं है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं