प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने जी20 देशों की संसद के स्पीकर और संसदीय प्रतिनिधिमंडल के शिखर सम्मेलन में कहा कि यह दुनिया भर की विभिन्न संसदीय परंपराओं का एक अनूठा संगम है. भारत की संसदीय परंपराएं वक्त के साथ विकसित और मजबूत हुई हैं. भारत में अब तक 17 आम चुनाव और राज्यों के 300 से अधिक विधानसभा चुनाव हो चुके हैं. ईवीएम के इस्तेमाल ने चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता और दक्षता बढ़ाई है, अब चुनाव परिणामों की घोषणा वोटों की गिनती के कुछ घंटों के भीतर ही हो जाती है. अगले वर्ष भारत में होने वाले आम चुनाव में 100 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे.
प्रधानमंत्री मोदी ने पी20 शिखर सम्मेलन में कहा जी20 की अध्यक्षता ने पूरे वर्ष भारत में उल्लेखनीय गतिविधियां सुनिश्चित कीं, चंद्रमा की सतह पर उतरने में भारत को मिली सलफता ने जश्न को और बढ़ा दिया. मैं अगले वर्ष आम चुनाव का साक्षी बनने के लिए पी20 के सभी प्रतिनिधियों को भारत आने का आमंत्रण देता हूं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
इज़रायल और हमास युद्ध के बीच पीएम मोदी ने कहा कि यह शांति और भाईचारे का समय है, साथ मिलकर चलने का समय है. साथ आगे बढ़ने का समय है. यह सबके विकास और कल्याण का समय है. हमें वैश्विक विश्वास के संकट को दूर करना होगा और मानव केंद्रित सोच पर आगे बढ़ना होगा. हमें विश्व को वन अर्थ, वन फैमिली, वन फ्यूचर की भावना से देखना होगा.
पीएम मोदी ने संसद भवन पर करीब 20 वर्ष पहले हुए हमले का जिक्र करते हुए कहा कि भारत सीमा पार से आतंकवाद का सामना कर रहा है, जिसमें हजारों निर्दोष लोगों की जानें गई हैं. आज दुनिया जो संघर्ष और टकराव का सामना कर रही है, उनसे किसी को कोई लाभ नहीं होगा. बंटी हुई दुनिया मानवता के समक्ष मौजूद चुनौतियों का कोई समाधान नहीं तलाश सकती. पूरी दुनिया अब यह अहसास कर रही है कि आतंकवाद कितनी बड़ी चुनौती है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद मानवता के खिलाफ है.
ये भी पढ़ें :-
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं