लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद विपक्षी पार्टियों के विधायकों और नेताओं का भाजपा (BJP) में शामिल होने का सिलसिला जारी है. पश्चिम बंगाल में जहां तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कई विधायक, पार्षद और नेता भाजपा में शामिल हो गए हैं वहीं, महाराष्ट्र में भी विपक्षी दलों के कई नेता और विधायकों के भी भाजपा की सदस्यता लेने की संभावना जताई जा रही हैं. विपक्षी पार्टियों के नेताओं और विधायकों को तोड़कर अपने में शामिल करने को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (Nationalist Congress Party) ने भाजपा की असुरक्षा करार दिया. राकांपा ने कहा कि सत्तारूढ़ पार्टी के इस कदम से महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले उसकी 'असुरक्षा' प्रदर्शित होती है.
TMC का एक और MLA हुआ बीजेपी में शामिल, कई और के शामिल होने की अटकलें तेज
महाराष्ट्र राकांपा के अध्यक्ष जयंत पाटिल ने कहा कि भाजपा को नहीं लगता कि लोकसभा चुनाव के दौरान राज्य के 225 विधानसभा क्षेत्रों में उसकी बढ़त 'वास्तविक' है. इसलिए वह विपक्षी विधायकों को 'तोड़ने का प्रयास' कर रही है. उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष शरद पवार के नेतृत्व पर राकांपा के प्रतिनिधियों का पूरा भरोसा है और उनमें से कोई भी भाजपा में नहीं जाएगा. बता दें कि लोकसभा चुनाव में भाजपा नीत NDA की भारी जीत के बाद कांग्रेस और राकांपा के कुछ विधायकों के भाजपा में शामिल होने की अटकलें लगायी गयी हैं.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
इससे पहले पश्चिम बंगाल में टीएमसी के तीन विधायक और 60 पार्षद भाजपा में शामिल हो गए हैं. बुधवार को भी टीएमसी के एक विधायक मोनिरूल इस्लाम भाजपा में शामिल हो गए हैं और अभी कई शामिल होने की अलटके लगाई जा रही हैं.
(इनपुटः भाषा)
Video: टीएमसी के दो विधायक बीजेपी में शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं