विज्ञापन
This Article is From Nov 23, 2023

नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में किया एंटी शिप मिसाइल का सफल परीक्षण

देश की पहली एंटी शिप मिसाइल जिसे डीआरडीओ ने बनाया है, मिसाइल को नौसेना के सी किंग हेलीकॉप्टर से फायर किया गया

नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में किया एंटी शिप मिसाइल का सफल परीक्षण
मिसाइल नौसेना के सी किंग हेलीकॉप्टर से फायर की गई.
नई दिल्ली:

नौसेना ने बंगाल की खाड़ी में एंटी शिप मिसाइल का सफल परीक्षण किया. देश की यह पहली एंटी शिप मिसाइल है जिसे डीआरडीओ ने बनाया है. यह मिसाइल नौसेना के सी किंग हेलीकॉप्टर से फायर की गई. 

मिसाइल ने टारगेट को बिल्कुल सटीक हिट किया. स्वदेशी सीकर और गाइडेड तकनीक का भी टेस्ट किया गया जो कि 100 फीसदी सफल रहा. 

Latest and Breaking News on NDTV

यह मिसाइल दुश्मन के राडार के पकड़ में नहीं आती. इसका वजन 380 किलोग्राम है और व्यास 300 मिलीमीटर है. इसमें 110 किलो वॉर हेड है और इसकी स्पीड 980 किलोमीटर प्रति घंटा है. इस मिसाइल की रेंज 5 से 55 किलोमीटर है. 

Latest and Breaking News on NDTV

इस मिसाइल के हमले से दुश्मन की शिप बच नहीं सकती है. इसका निशाना बिल्कुल सटीक है. इसे विकसित करने के लिए डीआरडीओ और नौसेना मिलकर काम कर रहे हैं. यह मिसाइल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में बड़ा कदम है. इसके जरिए नौसेना आत्मनिर्भर और आक्रामक होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Anti-ship Missile, Indian Navy, Anti-ship Missile Test
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com