विज्ञापन

इटारसी-बैतूल रोड पर रेलिंग तोड़कर नजर में गिरी तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की दर्दनाक मौत

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में इटारसी-बैतूल मार्ग पर कार नहर में गिरने से तीन युवकों की मौत, पुलिस जांच में जुटी है. पथरोटा पुलिस और एसडीआरएफ ने नहर में गिरी कार को निकालने का प्रयास किया, हादसे में तीनों युवकों की मौके पर मौत हुई.

इटारसी-बैतूल रोड पर रेलिंग तोड़कर नजर में गिरी तेज रफ्तार कार, 3 लोगों की दर्दनाक मौत
  • मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में इटारसी-बैतूल मार्ग पर कार अनियंत्रित होकर पथरोटा नहर में गिर गई
  • कार में फंसे लोगों को बचाने के लिए एक युवक नहर में कूद गया, लेकिन बचाव में सफलता नहीं मिली
  • पथरोटा पुलिस और एसडीआरएफ ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन कर कार को नहर से बाहर निकालने का प्रयास किया
इटारसी:

मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में इटारसी-बैतूल मार्ग पर बीती रात करीब 11:45 बजे एक कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए पथरोटा नहर में गिर गई. रेलिंग से टकराने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े. इस बीच एक युवक ने कार में फंसे लोगों को बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी, लेकिन कार के पानी में पूरी तरह डूब जाने के कारण किसी को बचाया नहीं जा सका. कार नहर गहराई में चली गई थी और रात का समय होने के कारण लोगों को रेस्‍क्‍यू करने में 

नहर से पुलिस नहीं निकाल पाई कार, SDRF को बुलाया 

कार के नहर में गिरने की सूचना मिलते ही पथरोटा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची. पुलिस ने जेसीबी की मदद से कार निकालने का प्रयास किया, जो सफल न हो सका. इसके बाद एसडीआरएफ को बुलाया गया. रात करीब डेढ़-दो बजे नर्मदापुरम से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने नाव उतारकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया. लंबी मशक्कत के बाद कार को ढूंढा गया और लोगों की मदद से टोचन कर कार को नहर से बाहर निकाला गया. 

Latest and Breaking News on NDTV

ये भी पढ़ें :- यमुना एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा, टॉयलेट करने बस से उतरे लोगों को कंटेनर ने रौंदा, 6 की मौत

कैसे हुआ हादसा, क्‍या तेज रफ्तार...?

कार के अंदर लोगों को निकाला गया. लेकिन कार में सवार सभी लोगों की मौत हो चुकी थी. कार कई घटों तक नहर के अंदर थी, ऐसे में किसी के बचने की उम्‍मीद थी भी नहीं. ऐसा माना जा रहा है कि तेज रफ्तार होने के कारण कार का कंट्रोल ड्राइवर से छूट गया, जिसकी वजह से हादसा हुआ. हालांकि, अभी पुलिस की ओर से कोई जानकारी नहीं दी गई है. पुलिस अभी हर एंगल से जांच करने में जुटी हुई.  

सीसीटीवी से हादसे की जांच 

कार में सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी. उनकी पहचान अभी नहीं हो सकी है. पुलिस ने तीनों शवों को शासकीय अस्पताल भेज दिया है, जहां पोस्टमॉर्टम किया जाएगा. मामले की जांच जारी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और नहर के पास ढाबों पर लगे सीसीटीवी कैमरों में हादसे से सबंधित फुटेज की तलाश पुलिस कर रही है.

ये भी पढ़ें :- मेघालय की ईस्ट जयंतिया हिल्स कोयला खदान विस्फोट में मरने वालों का आंकड़ा 25 पहुंचा, 7 और शव निकाले गए

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NARMADAPURAM Accident, NARMADAPURAM CAR Accident, ITARSI BETUL ROAD Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com