विज्ञापन

मेघालय की ईस्ट जयंतिया हिल्स कोयला खदान विस्फोट में मरने वालों का आंकड़ा 25 पहुंचा, 7 और शव निकाले गए

Meghalaya Coal Mine Blast: प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कोयला खदान के अंदर कुछ लोग अभी भी फंसे हैं. छह कोयला खनिकों के परिवारों का दावा है कि घटना के समय खदान में काम कर रहे उनके परिजन अभी भी लापता हैं.

मेघालय की ईस्ट जयंतिया हिल्स कोयला खदान विस्फोट में मरने वालों का आंकड़ा 25 पहुंचा, 7 और शव निकाले गए
मेघालय कोयला खदान में मरने वालों का आंकड़ा बढ़ा.
  • मेघालय की ईस्ट जयंतिया हिल्स की अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट में मृतकों की संख्या 25 पहुंच गई है
  • खोज और बचाव दल ने सात और शव निकाले हैं, जबकि कुछ खनिक अभी भी खदान में फंसे होने का दावा है
  • पुलिस ने अवैध खदान के मालिकों को गिरफ्तार किया है, जो इस हादसे के लिए जिम्मेदार माने जा रहे हैं

मेघालय की ईस्ट जयंतिया हिल्स कोयला खदान में गुरुवार को हुए विस्फोट के बाद सात और शव मिले हैं, जिसके बाद मरने वालों का आंकड़ा 25 पहुंच गया है. ये जानकारी डीजीपी की तरफ से सामने आई है. खोज और बचाव दल ने सात और लोगों की मौत की खबर दी है जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा बढ़ गया है. पुलिस सूत्रों ने विकास कुमार के हवाले से कहा कि एक व्यक्ति ने एनईजीआरआईएचएमएस में दम तोड़ दिया. वहीं अन्य दो लोगों की मौत की खबर ग्रामीणों ने दी. उनको शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजा गया है. 

ये भी पढ़ें- चासनाला में 376, ढोरी में 268 मौतें... जानें देश में कब-कब हुए बड़े खदान हादसे, जानकर कांप उठेंगे

कोयला खदान में कुछ और लोगों के फंसे होने का दावा

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि कोयला खदान के अंदर कुछ लोग अभी भी फंसे हैं. छह कोयला खनिकों के परिवारों का दावा है कि घटना के समय खदान में काम कर रहे उनके परिजन अभी भी लापता हैं. पुलिस सूत्रों का कहना है कि  खदान में भूस्खलन की वजह से खोज और बचाव दल उसमें प्रवेश नहीं कर सका. इस हादसे में 9 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. कुछ पीड़ित नेपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं. 

Latest and Breaking News on NDTV

नेपाल के दो भाइयों की मौत, कई नागरिक गंभीर

कोयला खदान में हुए विस्फोट में मारे गए 25 मजदूरों में नेपाल के दो भाई भी शामिल हैं. मृतक भाइयों की पहचान पूर्णा बहादुर खपांगी मगर (27) और सुरेंद्र खपांगी मगर (24) के रूप में हुई है. दोनों नेपाल के खोतांग जिले के बाराहापोखरी ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर एक के सालघारी भंज्यांग के रहने वाले थे. उम्संगट गांव के थांगस्कू क्षेत्र में चल रही एक अवैध कोयला खदान में हुए विस्फोट में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई.

Latest and Breaking News on NDTV

खदान हादसे के बाद दो लोग गिरफ्तार

उनके रिश्तेदारों ने पीटीआई-भाषा को बताया कि विस्फोट में उसी गांव के तीन अन्य मजदूर घायल हुए हैं, जिनमें नर बहादुर खापांगी मगर (35), बम बहादुर खापांगी मगर (45) और कर्ण बहादुर खापांगी मगर (40) शामिल हैं. नर बहादुर और बाम बहादुर की हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना में उदयपुर जिले के एक अन्य नेपाली मजदूर ललित बहादुर मगर भी घायल हुए हैं.कोयला खदान हादसे के बाद पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार दोनों लोग उस अवैध कोयला खदान के मालिक बताए जा रहे हैं, जहां एक जबरदस्त धमाके में 25 लोगों की जान चली गई.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Meghalaya Coal Mine Blast, Coal Mine Blast, Meghalaya Coal Mine Blast Death, Coal Mine Blast News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com