नरेंद्र मोदी आज लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. ऐसा करते हुए भारत की आजादी के बाद लगातार तीसरी बार शपथ लेने वाले दूसरे प्रधानमंत्री बन जाएंगे. नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर राष्ट्रपति भवन में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. इस विशेष आयोजन के लिए दुनियाभर के जाने-माने राष्ट्रीय अध्यक्षों को भी आमंत्रण दिया गया है. आपको बता दें कि मोदी 3.0 में एनडीए के कई घटक दल भी शामिल होने जा रहे हैं. इन घटक दलों में सबसे अहम भूमिका टीडीप और जेडीयू की होने वाली है.
नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के कुछ दिन बाद मोदी 3.0 के तहत नई कैबिनेट का गठन किया जाएगा. सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार नरेंद्र मोदी की नई कैबिनेट में एनडीए के घटक दलों को महत्वपूर्ण मंत्रालय दिए जा सकते हैं. कुछ दिन पहले खबर आई थी कि टीडीपी ने मंत्रीमंडल में तीन सांसदों पर एक मंत्रालय और लोकसभा अध्यक्ष का पद मांगा था. हालांकि, बाद में टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने इन तमाम अटकलों को बेबुनियाद बताते हुए कहा था कि हमने ऐसी कोई मांग नरेंद्र मोदी से नहीं की है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
इन देशों के लीडर्स को किया गया है आमंत्रित
श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जु, सेशेल्स के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद कुमार जगन्नाथ, नेपाल के प्रधानमंत्री पुष्प कमल दाहाल ‘प्रचंड' और भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग तोबगे नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह के लिए आमंत्रण को स्वीकार कर लिया है.
पीएम मोदी के साथ 30 मंत्री ले सकते हैं कैबिनेट की शपथ
सूत्रों से एनडीटीवी को मिली जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी के साथ-साथ 30 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं. पूरे मंत्रीमंडल में वैसे 78 से 81 के बीच मंत्री होते हैं लेकिन आज उनके शपथ ग्रहण समारोह के मौके पर उनके साथ 30 मंत्री भी शपथ ले सकते हैं.
यह भी पढ़ें :
Modi Ke Naye Mantri: NDA सरकार 3.0 के तहत मोदी मंत्रिमंडल के 30 मंत्री आज लेंगे शपथ : सूत्र
NDA सरकार में किस पार्टी के होंगे कितने मंत्री? जानिए मोदी 3.0 की नई टीम के बारे में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं