पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के जल्द संभावित कैबिनेट विस्तार के पहले जनता दल यूनाइटेड और बिहार के सीएम नीतीश कुमार (Nitish kumar) ने अपने रुख में नरमी के संकेत दिए हैं. गौरतलब है कि वर्ष 2019 के आम चुनाव में एनडीए की जीत के बाद, सहयोगी दल, जेडीयू ने कैबिनेट में अपेक्षित संख्या में मंत्री पद न मिलने के मुद्दे पर मोदी सरकार में शामिल होने से इनकार कर दिया था. बहरहाल, नीतीश ने अब अपने रुख में नरमी के संकेत दिए. उन्होंने कहा- (2019 के घटनाक्रम के मुद्दे पर) जो हुआ सो हुआ. जो भी माननीय प्रधानमंत्री निर्धारित करेंगे, हम उसे स्वीकार करेंगे. नीतीश ने कहा, 'जेडीयू अध्यक्ष आरसीपी सिंह को बीजेपी से बातचीत को अंतिम रूप देने के लिए अधिकृत किया गया है. इस बार जेडीयू, केंद्रीय कैबिनेट में शामिल होगा.'
जो हुआ सो हुआ ..आदरणीय @narendramodi जो चाहेंगे वो होगा ये कहना हैं @NitishKumar लेकिन उन्होंने सारा फ़ैसला @RCP_Singh के ऊपर ये कह कर डाल दिया कि सारी ज़िम्मेवारी उनको सौंप दी हैं @ndtvindia @Suparna_Singh @akhileshsharma1 pic.twitter.com/27cNTRdh8I
— manish (@manishndtv) July 6, 2021
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
गौरतलब है कि अनुप्रिया पटेल, पंकज चौधरी, रीता बहुगुणा जोशी, रामशंकर कठेरिया,वरुण गांधी, ज्योतिरादित्य सिंधिया, आरसीपी सिंह, लल्लन सिंह, पशुपति पारस,राहुल काँस्वा, सी पी जोशी और सर्वानंद सोनोवाल को भी मंत्री बनाए जाने की पूरी संभावना है. संभावनाओं के अनुसार, पीएम मोदी के कैबिनेट विस्तार में एक से अधिक मंत्रालय का काम संभाल रहे मंत्रियों के काम का 'बोझ' कम किया जाएगा. मंत्रिमंडल में नए चेहरों को स्थान दिया जाएगा जबकि अच्छा प्रदर्शन नहीं दे रहे कुछ मंत्रियों को हटाया जा सकता है. केंद्रीय मंत्रिमंडल में 81 सदस्य हो सकते हैं, लेकिन इस वक्त मंत्रिमंडल में सिर्फ 53 सदस्य हैं. इसका अर्थ यह हुआ कि 28 सदस्य जोड़े जा सकते हैं.अपने दूसरे कार्यकाल में PM नरेंद्र मोदी पहली बार मंत्रिमंडल विस्तार करने जा रहे हैं, तो वह अगले वर्ष पांच राज्यों में होने जा रहे चुनाव तथा वर्ष 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को ज़रूर ध्यान में रखेंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं