विज्ञापन
This Article is From Jul 10, 2017

महाराष्ट्र : 11 लोगों को ले जा रही बोट वेना नदी में डूबी, दो की मौत, 6 की तलाश जारी

यह हादसा नागपुर की कमलेश्वर तहसील की वेना नदी में हुआ. मौके पर एसडीआरएफ, गोताखोरों और पुलिस की टीम मौजूद है.

महाराष्ट्र : 11 लोगों को ले जा रही बोट वेना नदी में डूबी, दो की मौत, 6 की तलाश जारी
11 लोगों को ले जा रही नाव नदी में डूबी
  • नाव पर 11 लोग सवार थे
  • तीन लोगों को बचाया गया है
  • 2 शव बरामद, 6 की तलाश जारी
नागपुर: महाराष्ट्र के नागपुर की वेना नदी में नाव डूब गई है. इस पर 11 लोग सवार थे. अभी तक तीन लोगों को बचाया गया है और दो शव बरामद किए गए हैं. छह लोगों की तलाश जारी है. यह हादसा नागपुर की कमलेश्वर तहसील की वेना नदी में हुआ. मौके पर एसडीआरएफ, गोताखोरों और पुलिस की टीम मौजूद है.
नागपुर ग्रामीण के एसपी शैलेष बलकावड़े ने कहा, शाम 6 से 6.30 के बीच हुई घटना में सात लोगों के डूबने की आशंका है. तीन लोगों दो नाविक और एक छात्र को बचा लिया गया है. एक शव रात में निकाला गया. अधिकारी के मुताबिक- नौका पर 11 लोग सवार थे.
लेखक के बारे में
img
NDTV इंडिया
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Maharashtra, Boat Capsizes, Vena Dam, Nagpur
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com