विज्ञापन

IND vs NZ Test Series: शुभमन गिल-गौतम गंभीर ने ली राहत की सांस, ऋषभ पंत ने पास किया फिटनेस टेस्ट

न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज की शुरुआत से पहले भारतीय टीम के लिए राहत भरी खबर आई है, क्योंकि विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने फिटनेस टेस्ट क्लीयर कर लिया है.

IND vs NZ Test Series: शुभमन गिल-गौतम गंभीर ने ली राहत की सांस, ऋषभ पंत ने पास किया फिटनेस टेस्ट
ऋषभ पंत ने पास किया फिटनेस टेस्ट

भारत-न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से वेलिंगटन में दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाना है और उससे पहले टीम इंडिया को राहत भरी खबर मिली है. विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत, जिन्हें ईरानी ट्रॉफी के दौरान चोट लगी थी, उन्होंने गुरुवार को फिटनेस टेस्ट पास कर लिया है और वो जल्द ही न्यूजीलैंड के लिए उड़ान भरेंगे. 

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, पंत ने 10 और 11 नवंबर को दो फिटनेस और सिमुलेशन टेस्ट दिए थे और उन्हें 12 नवंबर को 'सेंटर ऑफ एक्सीलेंस'से फिटनेस क्लीयरेंस मिल गया है. अक्टूबर की शुरुआत में ईरानी कप के दौरान 'रेस्ट ऑफ इंडिया' टीम की कप्तानी करते हुए पंत को 'साइड स्ट्रेन' (पसलियों के पास खिंचाव) हुआ था. तब से वह CoE में रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे थे.

जब भारत ने न्यूजीलैंड में होने वाली दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए अपनी टीम की घोषणा की थी, तो पंत का नाम एक शर्त के साथ शामिल किया गया था. यानी उनका खेलना उनकी फिटनेस क्लीयरेंस पर निर्भर था. हालांकि, वह 'इंडिया ए' के ​​लिए खेले गए तीन अनौपचारिक टेस्ट मैचों में समय रहते फिट नहीं हो पाए थे, लेकिन अब वह टेस्ट सीरीज शुरू होने से पहले पूरी तरह फिट हो गए हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rishabh Rajendra Pant, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com