विज्ञापन
This Article is From Oct 31, 2017

डेंगू ने ली नागालैंड सशस्त्र पुलिस के एक जवान की जान

एमसीडी की एक साप्ताहिक रिपोर्ट के मुताबिक, नागालैंड सशस्त्र पुलिस के एक 26 वर्षीय जवान की आज डेंगू की वजह से मौत हो गई.

डेंगू ने ली नागालैंड सशस्त्र पुलिस के एक जवान की जान
प्रतीकात्मक फोटो
  • डेंगू ने ली नागालैंड सशस्त्र पुलिस के एक जवान की जान
  • इस साल अब तक मरने वाले की कुल संख्या चार पहुंच गई है
  • जवान स्पेशल ड्यूटी पर दिल्ली आया था
नई दिल्ली: एमसीडी की एक साप्ताहिक रिपोर्ट के मुताबिक, नागालैंड सशस्त्र पुलिस के एक 26 वर्षीय जवान की आज डेंगू की वजह से मौत हो गई, जिससे अब मच्छर जनित इस बीमारी से इस साल अब तक मरने वाले की कुल संख्या चार पहुंच गई है. मैक्स सुपर स्पेशियेलिटी अस्पताल में 20 अगस्त को मोजेबा की मौत डेंगू शॉक सिंड्रोम से हुई, इसमें आंतरिक रक्तस्राव होने लगता है.

यह भी पढ़ें: डेंगू के 5 नए मामले सामने आए, स्वास्थ्य विभाग ने दिये दवाओं के छिड़काव के निर्देश

दिल्ली नगर निगम की रिपोर्ट के मुताबिक, मृतक नागालैंड सशस्त्र पुलिस का एक जवान था और स्पेशल ड्यूटी पर वह दिल्ली आया था. इसलिये इस मामले को उन लोगों की सूची में शामिल किया गया था, जो दिल्ली के नहीं हैं. इस साल हुई चार मौतों में तीन मामले दिल्ली के बाहर के लोगों के थे.

VIDEO: डॉक्टर्स ऑन कॉल : जानें डेंगू और चिकुनगुनिया से बचने के उपाय
अभी तक, इस साल डेंगू के कुल 6,623 मामले सामने आये हैं, जिसमें 3,272 मरीज दिल्ली के रहनेवाले हैं. अन्य राज्यों से इलाज के लिए इस साल अब तक 3,351 मरीज आ चुके हैं.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nagaland Armed Police, Dengue
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com