विज्ञापन
This Article is From Oct 02, 2022

मुंबई: संतरे से लदे ट्रक से 1476 करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ बरामद, DRI ने की कार्रवाई

डीआरआई (DRI) की मुंबई शाखा ने संतरे ले जाने वाले डिब्बों से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ (Alcoholic Substance)बरामद किया है. यह खेप जिसके पास जा रही थी उसे पकड़ लिया गया है. आरोपी से पूछताछ की जा रही है.

मुंबई: संतरे से लदे ट्रक से 1476 करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ बरामद, DRI ने की कार्रवाई
मुंबई में संतरे लदे ट्रक से 1476 करोड़ रुपये का नशीला पदार्थ बरामद किया गया है. (फाइल फोटो)
cocaine generic
मुंबई:

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) मुंबई ने नवी मुंबई (Navi Mumbai) के वाशी में आयातित संतरे ले जा रहे एक ट्रक से 198 किलोग्राम उच्च शुद्धता क्रिस्टल मेथामफेटामाइन (बर्फ) और 9 किलोग्राम उच्च शुद्धता वाली कोकीन बरामद की है. बताया जा रहा है कि इनकी कीमत करीब 1476 करोड़ रुपये है. आरआई की मुंबई शाखा की ओर से बताया गया है कि उक्त बरामदगी के बाद आगे की जांच की जा रही है. वालेंसिया संतरे ले जाने वाले डिब्बों में बड़ी मात्रा में दवाएं छिपाईं गईं थीं. माल के आयातक को पकड़ लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है.

ये भी पढ़ें:  

Video:कानपुर : तालाब में पलटी श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली, 22 लोगों की मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime News, Mumbai News, DRI, Cookin
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com